{"_id":"8fe12024f7ae561a5c55a390b600d00c","slug":"road-accident-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ने एक व्यक्ति को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ने एक व्यक्ति को कुचला, मौत
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 18 Nov 2013 09:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से रामबाग हरबर्टपुर निवासी जगदीश (45) पुत्र प्रताप की मौत हो गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। चालक की तलाश की जा रही है। मंगलवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। जानकारी के अनुसार जगदीश देहरादून रोड स्थित एक वर्कशॉप में काम करता था।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि सोमवार की शाम करीब साढे़ सात बजे वह पैदल ही घर लौट रहा था। इस वर्क शॉप के समीप ही ट्रैक्टर ट्राली ने उसके अपनी चपेट में ले लिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे राहगीर उपचार के लिए हरबर्टपुर स्थित लेहमन अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी योगेश पांडेय ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली को सीज कर चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों की ओर से तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।