फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ritu Nanda bone immersion in Haridwar today

हरिद्वार: गंगा में विसर्जित हुई ऋतु नंदा की अस्थियां, भांजी नव्या के साथ पहुंचे अभिषेक बच्चन

Thu, 16 Jan 2020 12:37 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 16 Jan 2020 12:37 PM IST
विज्ञापन
Ritu Nanda bone immersion in Haridwar today
हरिद्वार में किया गया अस्थि विसर्जन - फोटो : अमर उजाला

शोमैन राज कपूर की बेटी और महानायक अमिताभ बच्चन की समधन ऋतु नंदा की अस्थियां आज हरिद्वार स्थित गंगा घाट में विसर्जित की गईं। हरिद्वार के वीआईपी घाट पर अस्थियों को गंगा में विसर्जित किया गया।

विज्ञापन


अभिषेक बच्चन, उनकी भांजी नव्या नवेली नंदा और नंदा परिवार के सदस्य आज सुबह करीब साढ़े 11 बजे हरिद्वार पहुंचे। जहां से वह वीआईपी घाट के लिए रवाना हुए।

यहां पूरे विधिविधान से साथ निखिल नंदा ने गंगा में अस्थियां विसर्जित कीं। तीर्थ पुरोहित पंडित महेंद्र गौतम, विपुल गौतम और क्षितिज गौतम ने विसर्जन प्रक्रिया सम्पन्न करवाई।

विज्ञापन

बे समय से बीमार थीं ऋतु नंदा

ऋतु नंदा लंबे समय से बीमार चल रही थीं और वह कैंसर से पीड़ित थीं। ऋतु ने सोमवार रात करीब 1.15 बजे आखिरी सांस लीं। उनका जन्म 30 अक्टूबर 1948 को मुंबई में हुआ था। ऋषि, रणधीर और राजीव कपूर उनके भाई हैं। 

ऋतु की शादी एस्कॉर्ट्स समूह के पूर्व अध्यक्ष राजन नंदा से हुई थी, जिनका निधन दो साल पहले हुआ। ऋतु के आखिरी समय में उनका बेटा निखिल नंदा, बेटी नताशा और पोते-पोतियां उनके साथ थे।

अमिताभ बच्चन अपनी समधन को अंतिम विदाई देने दिल्ली पहुंचे। उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए बॉलिवुड के कई सितारे भी पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed