फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ritu is missing in delhi

जेपी जोशी प्रकरणः दिल्ली में ‘गायब’ हुई रितु

Tue, 10 Dec 2013 10:13 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 10 Dec 2013 10:13 AM IST
विज्ञापन
ritu is missing in delhi

जेपी जोशी यौन शोषण प्रकरण की अहम कड़ी रितु कंडियाल दुबई से दिल्ली लौटने के बाद ‘गायब’ हो गई है।

विज्ञापन


पढ़ें, दलाई लामा की सुरक्षा में थे इनके पूर्वज

दून पुलिस उसके दून पहुंचने का इंतजार करती रही, लेकिन वह नहीं आई। उसके तीनों मोबाइल नंबर भी स्विच ऑफ हैं, जबकि जांच टीम से भी उसका अब तक संपर्क नहीं हो सका है।
विज्ञापन


दो टीमें दिल्ली और रुड़की भेज दी

ऐसे में पुलिस ने रितु की तलाश में दो टीमें दिल्ली और रुड़की भेज दी हैं। प्रकरण में नाम सामने आने के बाद से पुलिस रितु से पूछताछ की कोशिश में है। उसके रविवार को दुबई से दिल्ली लौटने की सूचना थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, आपदा के जख्म भरेगी इन पौधों की महक

पुलिस का दावा था कि वह सोमवार को दून आ सकती है। पुलिस दिनभर उसकी लोकेशन ट्रेस करती रही, लेकिन उसका पता नहीं चला। अब एसटीएफ रितु के काल रिकार्ड खंगाल रही है। उसके मोबाइल पर हाल में संपर्क करने वालों का पता लगाया जा रहा है।

सूत्रों का कहना है कि रितु को दून लौटने पर गिरफ्तारी का डर है। जांच टीम ने मामले में उसकी संलिप्तता मानी है। आरोप है कि रितु ने ही युवती को नौकरी के बहाने जेपी जोशी से मिलाया था।

इसके अलावा युवती ने जब जोशी पर आरोप लगाया, तो रितु ने मामला सुलझाने का दावा भी जोशी से किया। ऐसे में रितु के अधिवक्ताओं की सलाह के बाद ही दून आने की बात कही जा रही है। उधर, रितु को ट्रेस करने पुलिस की एक टीम दिल्ली और रुड़की भेजी गई है।

गिरफ्तारी से बचने की जुगत में पीड़िता

यौन शोषण प्रकरण में अरेस्टिंग स्टे के लिए पीड़ित युवती अपने अधिवक्ताओं के साथ नैनीताल रवाना हो गई है। सूत्रों के अनुसार युवती ने इस संबंध में जांच टीम को सूचित कर दिया है।


गिरफ्तारी से बचने के लिए मंगलवार को युवती हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल कर सकती है। युवती को पूरी आशंका है कि 29 नवंबर को दिल्ली से मिली दो हफ्ते की ट्रांजिट बेल खत्म होते ही पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेगी।

दबिश देती रही पुलिस
इस बीच सोमवार को युवती ने ब्लैकमेल करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग उठाई। पुलिस टीम सोमवार को एसटीएफ की मदद से ब्लैकमेल करने वालों दूसरे आरोपियों की तलाश में दबिश देती रही। पुलिस को उनकी लोकेशन अलग-अलग जगह पर मिली है।

पढ़ें, विदेशी होकर निभा रहे भारतीय होने का कर्तव्य

ब्लैकमेलिंग में जिन लोगों के नाम सामने आए हैं उनकी युवती से कई नंबरों से बात हुई थी। एसटीएफ मोबाइल सर्विलांस और कॉल डिटेल के जरिए इस मामले की कड़ियों को तलाशने में जुटी है। जल्द ही इस मामले में कुछ और लोगों की गिरफ्तारी तय मानी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed