Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh: Transit camp for Chardham pilgrims to be ready in 2021

ऋषिकेश : 2021 में तैयार हो जाएगा चारधाम यात्रियों के लिए ट्रांजिट कैंप, लगेंगे 10 करोड़

Mon, 03 Feb 2020 05:00 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 03 Feb 2020 05:00 AM IST
सार

  • मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखकर 10 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है ट्रांजिट कैंप 

विज्ञापन
Rishikesh: Transit camp for Chardham pilgrims to be ready in 2021
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

चारधाम यात्रा जाने वाले पर्यटकों के लिए चंद्रभागा के समीप पर्यटन विभाग की भूमि पर ट्रांजिट कैंप-रजिस्ट्रेशन कार्यालय का निर्माण कार्य जोरों से जारी है। पर्यटकों की मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखकर 10 करोड़ की लागत से ट्रांजिट कैंप का निर्माण किया जा रहा है। कार्यदायी संस्था के अनुसार कैंप का कार्य वर्ष 2021 तक पूरा कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन


बता दें, वर्ष 2013 में केदारनाथ त्रासदी की जलप्रलय में हजारों तीर्थयात्री चपेट में आ गए थे। इसके बाद सरकार ने इस यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए ट्रांजिट हॉस्टल योजना पर काम करना शुरू किया। पर्यटन विभाग ने ट्रांजिट कैंप योजना का खाका तो तैयार किया। मगर भूमि उपलब्ध न होने के कारण योजना परवान नहीं चढ़ी। इसके बाद यहां चंद्रभागा और गोपालनगर के पास 3.70 हेक्टेअर वन भूमि को जनवरी 2019 में पर्यटन विभाग को ट्रांसफर किया गया।
विज्ञापन


करीब साल बीतने के बाद आखिरकार पिछले कुछ दिनों पूर्व कार्यदायी संस्था बिडकुल ने यहां में काम शुरू कर दिया है। वर्तमान में 45 मीटर लंबी और चौड़ी बिल्डिंग निर्माण के लिए खुदाई का कार्य पूरा हो चुका है। बिडकुल के जेई राहुल ने बताया कि पर्यटन विभाग के निर्देश पर ट्रांजिट कैंप का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। मौसम आदि का कोई व्यवधान नहीं हुआ तो जुलाई 2021 तक ट्रांजिट कैंप का कार्य पूरा हो जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

भविष्य की योजनाओं को देख बन रही बिल्डिंग 

ट्रांजिट कैंप की बिल्डिंग का निर्माण ग्राउंड से सिक्स फ्लोर की मजबूती को ध्यान मेें रख किया जा रहा है। हालांकि फिलहाल यहां केवल तीन फ्लोर का ही निर्माण किया जाना है। मगर विभागीय सूत्रों के अनुसार भविष्य को योजनाओं को ध्यान में रख आने वाले समय में इस बिल्डिंग के ऊपर और निर्माण किया जा सकता है। 

इन विभागों के कार्यालय बनेंगे

ट्रांजिट कैंप का निर्माण भूतल, प्रथम और द्वितीय तल में होगा। इसमें भूतल में दो मल्टीपल टिकट काउंटर होंगे। इसमें महिला, पुरुष के अलावा सीनियर सिटीजन और विकलांगों के लिए अलग से सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अलावा इसी तल में बैंक व एटीएम सुविधा भी उपलब्ध होगी। पर्यटन विभाग और चारधाम यात्रा से जुड़ा संयुक्त रोटेशन का कार्यालय भी यहां होगा। प्रथम तल में दुकानें लगेंगी। इन दुकानों में यात्रियों के लिए भोजन आदि सुविधाएं होंगी। द्वितीय तल मेें यात्रियों के लिए ठहरने की व्यवस्था होगी। करीब एक समय में 150 यात्री यहां ठहर सकेंगे।  

लिफ्ट समेत कई सुविधाएं भी होंगी

ट्रांजिट कैंप में चढ़ने उतरने के लिए सीढ़ियों के अलावा लिफ्ट भी लगी होगी। इसके अलावा यहां प्रत्येक तल में टॉयलेटों की भरपूर सुविधा उपलब्ध रहेगी। साथ ही यहां दिव्यांगों के आने जाने के लिए रैंप सुविधा भी होगी।   

250 बसों की होगी पार्किंग सुविधा 

फिलहाल यहां केवल ट्रांजिट कैंप का कार्य निर्माणाधीन है। पर्यटन विभाग की ओर से यहां चारधाम यात्रा के दौरान बाहर से आने वाले वाहनों को यहां खड़ा करने की सुविधा उपलब्ध होगी। एक बार में करीब 250 से अधिक वाहनों को यहां खड़ा किया जा सकेगा। यहां अवैध रूप से बसे कुछ अतिक्रमणकारियों की वजह से यहां वाहन पार्किंग निर्माण का कार्य अधर में लटका हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed