फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh NSUI workers demonstrated at the Congress

Dehradun News: टिकट बंटवारे में गड़बड़ी का अंदेशा लगा कांग्रेस कार्यालय में किया प्रदर्शन

Tue, 31 Oct 2023 12:10 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Rishikesh NSUI workers demonstrated at the Congress
Iऋषिकेश के एनएसयूआई कार्यकर्ता बोले- संगठन से बाहर के व्यक्ति को टिकट दिया तो करेंगे विरोध
विज्ञापन

I

I
I

आगामी छात्रसंघ चुनाव में टिकट बंटवारे में गड़बड़ी का अंदेशा लगाते हुए ऋषिकेश एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने राजपुर रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा, छात्रसंघ चुनाव में निर्दलीय व संगठन से बाहर के लोगों को टिकट देने के लिए संगठन के पदाधिकारी दूसरे लोगों से मिल रहे हैं।



सोमवार को श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर ऋषिकेश के सैकड़ों छात्र एनएसयूआई ऋषिकेश के बैनर तले प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। यहां नारेबाजी करते हुए वह राजीव गांधी की मूर्ति के आगे धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारी छात्रों ने चेतावनी देते हुए कहा, अध्यक्ष पद से हिमांशु जाटव को टिकट नहीं दिया गया तो वह उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। ऋषिकेश यूथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अंशुल रावत ने कहा, संगठन की ओर से छात्रसंघ चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची तैयार कर ली गई है। लेकिन इस सूची में निर्दलीय व संगठन से बाहर के लोगों को टिकट देने का अंदेशा है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


कहा, संगठन के छात्र लंबे समय से चुनाव की तैयारियां कर रहे हैं। लेकिन संगठन बाहरी लोगों के साथ मिलकर छात्रों को गुमराह करने का काम कर रहा है। वहीं, प्रदर्शनकारी कार्यकर्ता व छात्र एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी से मुलाकात कर अपनी समस्या रखने पर अड़े रहे। देर शाम संगठन के जिलाध्यक्ष प्रकाश नेगी प्रदर्शनकारियों से मुलाकात कर आश्वासन दिया कि बाहर के किसी व्यक्ति को टिकट नहीं दिया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में गौरव राणा, दिनेश पंवार, सौरभ वर्मा, इमरान शेफी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed