फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh News Woman severed hands and feet found in train Other Body Parts found in Indore

Rishikesh: उज्जैनी एक्सप्रेस में टॉयलेट के पास काली पॉलीथीन में मिले महिला के कटे हुए हाथ और पैर, मचा हड़कंप

Mon, 10 Jun 2024 10:30 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 10 Jun 2024 10:30 PM IST
सार

Rishikesh News: रेलवे स्टेशन ऋषिकेश में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक ट्रेन की धुलाई के दौरान एक काली पॉलीथीन में महिला के कटे हुए हाथ और पांव मिले।

विज्ञापन
Rishikesh News Woman severed hands and feet found in train Other Body Parts found in Indore
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

योग नगरी रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन में काले रंग की पॉलीथीन में महिला के कटे हुए हाथ और पैर मिले हैं। बताया जा रहा है कि उक्त महिला के शरीर का अन्य भाग इंदौर की एक ट्रेन में मिला है। महिला की हत्या के आरोप में इंदौर रेलवे पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हांलाकि अभी महिला की पहचान नहीं हो पाई है। इंदौर रेलवे पुलिस के अनुसार, मृतक महिला की उम्र 25 वर्ष के करीब है।

विज्ञापन


सोमवार को योग नगरी रेलवे स्टेशन ऋषिकेश में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक ट्रेन की धुलाई के दौरान एक काली पॉलीथीन में महिला के कटे हुए हाथ और पांव (नेल पॉलिस लगे कोहनी से नीचे हाथ व दो पैर) मिले। जीआरपी देहरादून के प्रभारी निरीक्षक त्रिवेंद्र सिंह राणा ने बताया कि स्टेशन में उज्जैनी एक्सप्रेस रविवार शाम सात बजे पहुंचती है। सोमवार करीब 12 बजे जब ट्रेन की धुलाई की जा रही थी तो कर्मियों को स्लीपर के दो कोचों के बीच टाॅयलेट के बगल में एक काली पॅालीथीन दिखी जिससे गंध आ रही थी। जिसकी सूचना कर्मियों ने रेलवे पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब पॉलीथीन खोलकर देखा तो उसमें कटे हुए हाथ व पैर थे। हाथों के नाखूनों पर नेल पॉलिस व कलाई में चूड़िया थी। जिससे स्पष्ट हो रहा था कि उक्त अंग महिला के हैं।
विज्ञापन


Dehradun: तीन-तीन समर स्पेशल ट्रेन चलाईं...फिर भी राहत नहीं, फुल हुई ट्रेनों में नहीं मिल रही जगह

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ राणा ने बताया कि उक्त ट्रेन इंदौर से आगे लक्ष्मीबाई नगर मध्यप्रदेश से शुरु होती है। इसलिए उन्होंने इंदौर के जीआरपी एसएचओ संजय शुक्ला से इस संबंध में बात की। संजय शुक्ला ने उन्हें बताया कि बीते नौ जून को इंदौर में एक अन्य ट्रेन में सीट के नीचे से महिला का शव मिला है। जिसमें हाथ व पांव कटे हुए हैं।

उस महिला की उम्र भी करीब 25 वर्ष है। इस संबंध में इंदौर रेलवे थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा भी दर्ज है। एसएचाओ जीआरपी देहरादून राणा ने बताया कि उक्त अंगों की फॉरेंसिक जांच के लिए टीम बुलाई गई थी। अंगों का डीएनए लिया जाएगा। अंगों को एम्स मोर्चरी भेज दिया गया है। कहा कि मामले में इंदौर जीआरपीएफ के संपर्क में हैं और पूरा सहयोग किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed