{"_id":"6a18415f95bd66628e0998b1","slug":"rishikesh-news-two-people-from-meerut-drown-in-the-river-ganga-at-singtali-search-operation-continues-2026-05-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh: मेरठ से तीर्थनगरी घूमने आया था छह लोगों का दल, स्नान के दौरान महिला समेत दो लोग डूबकर लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh: मेरठ से तीर्थनगरी घूमने आया था छह लोगों का दल, स्नान के दौरान महिला समेत दो लोग डूबकर लापता
Thu, 28 May 2026 06:59 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: Alka Tyagi
Updated Thu, 28 May 2026 06:59 PM IST
सार
सभी छह लोग सभी व्यक्ति मेरठ स्थित दास हुंडई शोरूम में कार्यरत थे और छुट्टी होने के चलते ऋषिकेश घूमने के लिए आए थे। स्नान के दौरान एक महिला और एक पुरुष संतुलन खोकर नदी में बह गए।
विज्ञापन
नदी में डूबे लोगों की तलाश करती टीम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्रांतर्गत सिंगटाली झूला पुल के पास मेरठ से आए छह लोगों का एक समूह घूमने के लिए आया था। समूह के सदस्य सिंगटाली बाजार में कार पार्क करने के बाद झूला पुल पार कर पुल के नीचे स्नान करने के लिए गंगा नदी में चले गए।
विज्ञापन
जहां स्नान के दौरान एक महिला और एक पुरुष संतुलन खोकर नदी में बह गए। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद एसडीआरएफ ढालवाला और ब्यासी टीम घटनास्थल पर पहुंची और सर्च अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
एसडीआरएफ निरीक्षक कवींद्र सजवाण ने बताया कि एसडीआरएफ टीम के डीप डाइवर की ओर से नदी की गहराइयों में गहन तलाश की जा रही है। फिलहाल डूबे हुए दोनों व्यक्तियों का कोई पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
Uttarakhand: बदरीनाथ से लौट रहे महाराष्ट्र के दो तीर्थयात्रियों की मौत, चारधाम यात्रा पर आया था आठ सदस्यीय दल
Trending Videos
परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। सभी छह लोग सभी व्यक्ति मेरठ स्थित दास हुंडई शोरूम में कार्यरत थे और छुट्टी होने के चलते ऋषिकेश घूमने के लिए आए थे। डूबने वालों में ऋतु(30) पत्नी वांशिक माहेश्वरी, निवासी मेरठ, नरेश उपाध्याय,(42), निवासी पोस्ट ऑफिस जागेठी गांव, थाना कंकरखेड़ा, मेरठ शामिल है।
