फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chardham yatra 2026 Two Pilgrims from Maharashtra Group Returning from Badrinath Die Devprayag Uttarakhand

Uttarakhand: बदरीनाथ से लौट रहे महाराष्ट्र के दो तीर्थयात्रियों की मौत, चारधाम यात्रा पर आया था आठ सदस्यीय दल

Thu, 28 May 2026 11:43 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग Published by: Renu Saklani Updated Thu, 28 May 2026 11:43 AM IST
सार

बदरीनाथ से लौट रहे महाराष्ट्र के दो तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। एक यात्री की अस्पताल में सांसें थमी तो दूसरी महिला ने वाहन में ही दम तोड़ा।

विज्ञापन
Chardham yatra 2026 Two Pilgrims from Maharashtra Group Returning from Badrinath Die Devprayag Uttarakhand
एंबुलेंस (सांकेतिक) - फोटो : freepik

विस्तार

चारधाम यात्रा पर आए महाराष्ट्र के दो तीर्थयात्रियों की देवप्रयाग के पास मौत हो गई। देवप्रयाग कोतवाल प्रमोद बहुगुणा और सीएचसी बागी की प्रभारी डॉ. दिव्या ने मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि महाराष्ट्र के परभणी जिले से आया आठ लोगों का एक दल बदरीनाथ धाम के दर्शन कर वापस लौट रहा था।

विज्ञापन


बुधवार को यात्रा मार्ग पर मूल्यगांव के पास अचानक एक यात्री किशन नरहरी (42 वर्ष) पुत्र नरहरी निले निवासी ग्राम लोहीग्राम के सीने में तेज दर्द होने लगा, जिन्हें सहयात्री तुरंत 108 आपातकालीन सेवा के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागी देवप्रयाग लेकर पहुंचे।
विज्ञापन


अस्पताल की प्रभारी डॉ. दिव्या ने बताया कि मरीज को तुरंत सीपीआर दिया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। किशन की मौत की पुष्टि होने के बाद उनके साथ आए सहयात्री वापस अपनी गाड़ी की तरफ जा रहे थे, तभी कुछ लोग बदहवास हालत में अस्पताल के भीतर दौड़ते हुए आए और बताया कि वाहन में बैठी एक महिला हिल-डुल नहीं रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल परिसर में मचा कोहराम
डॉक्टरों की टीम ने जब तुरंत गाड़ी के पास जाकर महिला यात्री ज्ञानोवा सावंत (81 वर्ष) पत्नी सानाबो निवासी ग्राम उखली की जांच की, तो वह भी मृत पाई गईं। प्रभारी डॉ. दिव्या के अनुसार, बुजुर्ग महिला की बॉडी काफी अकड़ चुकी थी, जिससे अंदेशा है कि उनकी मौत अस्पताल पहुंचने से करीब तीन-चार घंटे पहले ही रास्ते में हो चुकी थी।


ये भी पढे़ं...Devprayag: तोताघाटी के पास सड़क हादसा, तीन पैराफिट तोड़ते हुए मीटर गहरी खाई गिरा ईंटों से भरा ट्रक, चालक गंभीर

एक ही दल के दो सदस्यों की मौत से पूरे यात्रा मार्ग और अस्पताल परिसर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना 112 के माध्यम से थाना देवप्रयाग पुलिस को दी गई, जिसके बाद एसएसआई अरुण त्यागी ने पुलिस टीम के साथ बेस अस्पताल पहुंचकर दोनों मृतकों के शवों का पंचनामा भरने की वैधानिक कार्रवाई पूरी की और कानूनी औपचारिकताओं के बाद शवों को रोते-बिलखते परिजनों व सहयात्रियों के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed