फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh News Services of four teachers of same school including headmaster terminated

Uttarakhand: हर्रावाला में प्रधानाध्यापक समेत एक ही स्कूल के चार शिक्षकों की सेवा समाप्त, लगे ये आरोप

Tue, 01 Apr 2025 10:32 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 01 Apr 2025 10:32 PM IST
सार

डोईवाला विकासखंड के हर्रावाला क्षेत्र स्थित अशासकीय विद्यालय सावित्री शिक्षा निकेतन जूनियर हाईस्कूल के चार शिक्षकों पर शिक्षा विभाग ने बर्खास्तगी की कार्रवाई की है।

विज्ञापन
Rishikesh News Services of four teachers of same school including headmaster terminated
- फोटो : freepik.com(प्रतीकात्मक)

विस्तार

शिक्षा विभाग ने अमान्य प्रमाणपत्रों के आधार पर एक अशासकीय विद्यालय में प्रधानाध्यापक सहित नियुक्त चार शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी है। विद्यालय में कक्षा 10 तक की कक्षाएं संचालित होती है। कक्षा छह से आठ तक ही विद्यालय वित्तीय सहायता प्राप्त है।

विज्ञापन


डोईवाला विकासखंड के हर्रावाला क्षेत्र स्थित अशासकीय विद्यालय सावित्री शिक्षा निकेतन जूनियर हाईस्कूल के चार शिक्षकों पर शिक्षा विभाग ने बर्खास्तगी की कार्रवाई की है। बर्खास्त किए जाने वाले शिक्षकों में प्रधानाध्यापक अजय सिंह, सहायक अध्यापक कौशलेंद्र, नीलम व सुनीता शामिल हैं।
विज्ञापन


अजय सिंह और नीलम वर्ष 1995, कौशलेंद्र वर्ष 2002 तथा सुनीता वर्ष 2005 से उक्त विद्यालय में तैनात थी। शिक्षकों के प्रमाणपत्रों को लेकर पहली बार 2017 में एसआईटी से शिकायत प्राप्त हुई थी। जब काफी लंबे समय तक विद्यालय की प्रबंधन समिति ने उक्त शिक्षकों पर कोई कार्रवाई नहीं की तो शिक्षा विभाग ने तत्कालीन अपर निदेशक प्राथमिक शिक्षा गढ़वाल को विद्यालय का प्रशासक नियुक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही इन शिक्षकों पर विभागीय जांच शुरू करते हुए इन्हें निलंबित कर खंड शिक्षाधिकारी रायपुर कार्यालय से संबद्ध किया। बाद में अजय, सुनीता और नीलम हाईकोर्ट से निलंबन की कार्रवाई पर स्टे आर्डर ले आए और विद्यालय में वापसी की। हालांकि चारों शिक्षकों के खिलाफ विभागीय जांच जारी रही।

Uttarakhand: सीएम धामी ने 20 पदाधिकारियों को सौंपे दायित्व, पहली सूची जारी, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Trending Videos

विभागीय जांच में अजय सिंह, नीलम और सुनीता की बीएड उपाधि अमान्य पाई गई। जबकि कौशलेंद्र की नियुक्ति बीपीएड की उपाधि के आधार पर की गई थी। विभाग ने माना कि जूनियर में शिक्षक की नियुक्ति के लिए बीएड/बीटीसी की डिग्री होना आवश्यक है। बीपीएड डिग्री के आधार पर जूनियर में नियुक्ति नहीं हो सकती। विभागीय जांच के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक पीएल भारती के अनुमोदन पर प्रशासक/डोईवाला खंड शिक्षा अधिकारी ने उक्त चारों शिक्षकों की बर्खास्तगी के आदेश जारी किए।

जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक पीएल भारती ने बताया कि समीपवर्ती दो विद्यालयों के एक-एक शिक्षक को व्यवस्था के तौर पर उक्त विद्यालय में तैनात किया गया है। विद्यालय में कक्षा छह से आठ तक करीब 60 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं।

विभागीय जांच में शिक्षकों की नियुक्ति अमान्य प्रमाणपत्रों के आधार पर होने की पुष्टि हुई। जिस पर उक्त शिक्षकों पर बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई है।
- पीएल भारती, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed