फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh News land mafia cut down 96 trees forest department caught 42 accused then released them

Rishikesh: तस्करों और भू माफियाओं ने 96 पेड़ काट डाले, वन विभाग ने 42 आरोपी पकड़े ...फिर छोड़ दिए

Tue, 22 Oct 2024 02:00 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 22 Oct 2024 02:00 AM IST
सार

रानीपोखरी के शांतिनगर गांव में करीब 10 बीघा जमीन पर कई दशक पुराना बगीचा है। काफी समय से भू माफियाओं की नजर इस जमीन पर थी और वह पेड़ों को काटकर प्लाटिंग करने की योजना बना रहे हैं।

विज्ञापन
Rishikesh News land mafia cut down 96 trees forest department caught 42 accused then released them
पेड़ कटान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऋषिकेश में वन तस्करों और भू माफियाओं ने करवा चौथ की रात दशकों पुराने आम के बगीचे में 96 पेड़ कटवा डाले। इसके लिए करीब 48 मजदूर इकट्ठा किए गए थे। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घेराबंदी कर 42 लोगों को पकड़ भी लिया, लेकिन मामला उद्यान विभाग से जुड़ा बताकर सभी को छोड़ दिया। जिस तरह नाटकीय ढंग से घटनाक्रम हुआ, उस पर कई गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

विज्ञापन


रानीपोखरी के शांतिनगर गांव में करीब 10 बीघा जमीन पर कई दशक पुराना बगीचा है। काफी समय से भू माफियाओं की नजर इस जमीन पर थी और वह पेड़ों को काटकर प्लाटिंग करने की योजना बना रहे हैं। इसीलिए वन तस्करों के साथ मिलकर उन्होंने एक ही रात में बगीचा साफ करने की साजिश रची। रविवार को जब सभी लोग करवा चौथ मनाने में व्यस्त थे, तभी इस काम में पेड़ काटने वाले 48 मजदूर लगा दिए। काटे गए पेड़ चालीस से पचास साल से अधिक के बताए गए हैं।
विज्ञापन


Vikasnagar: करवाचौथ पर उजड़ा सुहाग...पत्नी से नाराज ई-रिक्शा चालक ने गटका कीटनाशक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

आम प्रजाति के पेड़ काटने के लिए अनुमति देना और कार्रवाई करने का अधिकार उद्यान विभाग का है। वन विभाग से केवल लकड़ी ले जाने के लिए अनुमति मांगी जाती है। 
- नीरज शर्मा, प्रभागीय, वनाधिकारी, देहरादून वन प्रभाग

शांतिनगर में पचास से साठ साल पुराने करीब 96 आम के पेड़ों को कुल्हाड़ी से काटा गया है। मामले में कार्रवाई का अधिकार उद्यान विभाग को है। वन विभाग कटे पेड़ों की रवानगी नहीं होने देगा। 
- धीरज रावत, रेंजर बड़कोट रेंज

आम के पेड़ों को काटे जाने की कोई भी सूचना किसी भी विभाग या व्यक्ति की ओर से हमें नहीं मिली है। न ही विभाग की ओर से किसी को आम के पेड़ काटने की अनुमति दी गई है। यदि ऐसा है तो मामले में जानकारी जुटाई जाएगी। आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। 
- एमपी साही, मुख्य उद्यान अधिकारी, देहरादून।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed