फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh News In land dispute in Jolly Grant area, miscreants opened fire in air police Arrested

Rishikesh: जमीनी विवाद में कार सवार दबंगों ने युवक के घर के बाहर की हवाई फायरिंग, पुलिस ने नाकेबंदी कर पकड़ा

Wed, 20 Nov 2024 10:28 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश/रायवाला
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश/रायवाला Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 20 Nov 2024 10:28 PM IST
सार

शाम पांच बजे करीब एक कार पीड़ित के घर के सामने से गुजरी। कार में ड्राइवर सीट के बगल में बैठे व्यक्ति ने खिड़की से हाथ बाहर निकालकर देसी कट्टे से फायर किया।

विज्ञापन
Rishikesh News  In land dispute in Jolly Grant area, miscreants opened fire in air police Arrested
बदमाशों ने की हवाई फायरिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौलीग्रांट क्षेत्र के थानो रोड जौलीग्रांट में आर्यसमाज भवन के पास कार सवार युवकों ने स्थानीय व्यक्ति के घर के बाहर तमंचे से हवाई फायरिंग की। घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इस संबंध में स्थानीय व्यक्ति ने जौलीग्रांट चौकी में शिकायत दी है। वहीं, पुलिस ने हवाई फायर करने वाले कार सवार पांच युवकों को रायवाला क्षेत्र के नेपाली फार्म से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। मामला जमीनी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है।

विज्ञापन


जौलीग्रांट निवासी शक्ति तोमर ने पुलिस चौकी में लिखित शिकायत दी। शक्ति ने पुलिस को बताया कि बुधवार शाम पांच बजे करीब एक कार उनके घर के सामने से गुजरी। कार में ड्राइवर सीट के बगल में बैठे व्यक्ति ने खिड़की से हाथ बाहर निकालकर देसी कट्टे से फायर किया।
विज्ञापन


बताया कि इस दौरान उसके बच्चे व परिवार के सदस्य भी मौजूद थे। जिससे वह भयग्रस्त हो गए। बताया कि उक्त कार पिछले कुछ दिनों से यहां दिखाई दे रही थी। तोमर ने क्षेत्र के ही एक व्यक्ति पर इन्हें अपने घर में शरण देने का आरोप भी लगाया है। घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ है। जिसमें कार सवार व्यक्ति फायर करता हुआ दिखाई दे रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


Dehradun: विदेशी छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश करने वाला छात्र गिरफ्तार, नामी विवि में पढ़ते हैं दोनों

Trending Videos

तोमर की शिकायत पर जौलीग्रांट चौकी पुलिस ने घटना की सूचना समीपवर्ती सभी थानों व कोतवाली को दी। जिस पर रायवाला थाना पुलिस ने नाकेबंदी कर कार सवार युवकों को नेपाली फार्म पर पकड़ लिया।



पुलिस पूछताछ में आरोपी युवकों की पहचान नवीन कुमार (24), निवासी ग्राम हबीबपुर कुडी, जिला हरिद्वार, पंजाब कुमार (19) निवासी ग्राम डुमनपुरी, थाना खानपुर, जिला हरिद्वार, सरवन कुमार (24) निवासी ग्राम डुमनपुरी, थाना खानपुर, जिला हरिद्वार, प्रदुमन कुमार (28) निवासी ग्राम डुमनपुरी, थाना खानपुर, जिला हरिद्वार व सिद्धान्शु कुमार (21) निवासी ग्राम हबीबपुर कुडी, रायसी थाना कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार के रूप में हुई है। एसपी देहात लोकजीत सिंह ने बताया कि पांचो आरोपियों के खिलाफ कोतवाली डोईवाला में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed