फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Police arrested student accused of Misdeeds with foreign student

Dehradun: विदेशी छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश करने वाला छात्र गिरफ्तार, नामी विवि में पढ़ते हैं दोनों

Wed, 20 Nov 2024 08:20 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 20 Nov 2024 08:20 PM IST
सार

एक छात्रा ने विदेशी छात्रा पर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया था। इस मामले में दिल्ली में मुकदमा दर्ज किया गया था। वहां से 15 नवंबर को क्लेमेंटटाउन थाने को जीरो एफआईआर मिली।

विज्ञापन
Dehradun Police arrested student accused of Misdeeds with foreign student
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

विज्ञापन

दून में एक विदेशी छात्रा के साथ दुष्कर्म की कोशिश के आरोपी विदेशी छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने विदेशी छात्रा को एक पार्टी के सहारे कमरे पर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की थी। वहीं, पुलिस ने विदेशी युवक को बिना सूचना दिए फ्लैट में रखने वाले मकान मालिक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता और आरोपी छात्र दोनों दून के एक निजी विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे है।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि एक छात्रा ने विदेशी छात्रा पर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया था। इस मामले में दिल्ली में मुकदमा दर्ज किया गया था। वहां से 15 नवंबर को क्लेमेंटटाउन थाने को जीरो एफआईआर मिली। दून में एफआईआर पहुंची तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच की। इस दौरान पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कराए। एसएसपी ने बताया कि पीड़िता मोहब्बेवाला में अपने दोस्त के किराए के फ्लैट में एक पार्टी में गई थी।

विज्ञापन


Haridwar: बैरागी कैंप में गंगा किनारे बने चेंजिंग रूम में लगी आग, अंदर सो रहा एक व्यक्ति जिंदा जला

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में पता चला है कि 29 अक्तूबर को आरोपी विदेशी छात्र ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। पुलिस ने घटनास्थल का भी निरीक्षण किया। जांच के दौरान पता चला कि पीड़िता ने चंडीगढ़ में होने वाले धार्मिक आयोजन में जाने के लिए घटना से पहले ही 15 दिन के अवकाश के लिए प्रार्थना पत्र दिया था।

घटना के बाद पीड़िता आयोजन में शामिल होने चंडीगढ़ भी गई थी। बुधवार को पुलिस ने आरोपी विदेशी छात्र मूसा उर्फ मुसी लड्डू जेम्स निवासी जुबा, दक्षिण सूडान को क्लेमेंटटाउन से गिरफ्तार कर लिया। जहां से न्यायालय में पेश कर सुद्धोवाला जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed