फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh News: Hapur tourist dies due to drowning in swimming pool

ऋषिकेश: स्वीमिंग पूल में डूबने से हापुड़ के पर्यटक की मौत, मस्ती-मजाक में चली गई जान

Wed, 01 Sep 2021 10:51 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 01 Sep 2021 10:51 PM IST
सार

पर्यटकों को लगा कि गोपाल को तैराना आता है। लेकिन इस दौरान व्यक्ति स्वीमिंग पुल के अंदर छटपटाने लग गया। स्वीमिंग पुल में व्यक्ति को तड़पता देख एक होटल कर्मचारी ने उसको से बाहर निकाला।

विज्ञापन
Rishikesh News: Hapur tourist dies due to drowning in swimming pool
स्वीमिंग पूल में डूबा पर्यटक - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

ऋषिकेश के तपोवन में एक होटल के स्वीमिंग पूल में डूबने से एक पर्यटक की मौत हो गई है। थाना मुनिकीरेती पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया। थाना मुनिकीरेती पुलिस ने बताया कि तपोवन स्थित एक होटल में बक्सर हापुड़ उत्तर प्रदेश से एक ही परिवार के चार सदस्य आकर ठहरे हुए थे। बीते मंगलवार की रात सभी पर्यटक खाना खाने के बाद अपने कमरे में चले गए।

विज्ञापन


नैनीताल: नहाते समय नौकुचियाताल झील में डूबा होटल कर्मी, एसडीआरएफ ने निकाला शव
विज्ञापन


देर रात करीब 11 बजे सभी सदस्य स्वीमिंग पुल के आसपास घूमने लगे। मस्ती के चक्कर में एक पर्यटक ने गोपाल गोयल (40) पुत्र ओमप्रकाश निवासी बक्सर थाना सिंबावली, गढ़मुक्तेश्वर, जिला हापुड़ उत्तर प्रदेश को हल्का सा धक्का दिया और वह सीधे स्वीमिंग पूल में गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटकों को लगा कि गोपाल को तैराना आता है। लेकिन इस दौरान व्यक्ति स्वीमिंग पुल के अंदर छटपटाने लग गया। स्वीमिंग पुल में व्यक्ति को तड़पता देख एक होटल कर्मचारी ने उसको से बाहर निकाला। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में भर्ती किया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गुच्चूपानी में फंसे युवकों का किया रेस्क्यू

देहरादून के गुच्चूपानी में बुधवार रात तीन युवक नदी के तेज बहाव में फंस गए। यह सूचना जब एसडीआरएफ को मिली तो टीम तुरंत मौके पर पहुंची। इस दौरान टीम ने अंधेरे के बीच ही तीनों युवकों का रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला।  

टीम ने बताया कि आयुष पांडे उम्र 19 वर्ष पुत्र प्रमोद पांडे निवासी बंगाली कोठी, टीएचडीसी कॉलोनी, हर्षित शर्मा उम्र 19 वर्ष पुत्र संजीव शर्मा निवासी मोहिनी रोड, डालनवाला और पर्व गुप्ता उम्र 21 वर्ष पुत्र अनूप गुप्ता निवासी कैनाल रोड जाखन दिन में गुच्चूपानी घूमने गए थे। इस दौरान वे तैरते हुए नदी के दूसरे छोर पर चले गए। अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से वे वापस तैरकर नहीं आ पा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed