फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh News Electric Current Run in Taj Hotel STP plant 20 year old youth Died

Rishikesh: बदरीनाथ हाईवे पर ताज होटल के STP प्लांट में दौड़ा करंट, काम कर रहे 20 साल के युवक की मौत

Tue, 08 Aug 2023 08:30 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 08 Aug 2023 08:30 PM IST
सार

सोमवार को युवक ड्यूटी पर गया था। उसकी ड्यूटी एसटीपी प्लांट में थी। प्लांट में विद्युत सुरक्षा के ठोस उपाय न किए जाने से युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मंगलवार को युवक को एम्स में लाया गया।

विज्ञापन
Rishikesh News Electric Current Run in Taj Hotel STP plant  20 year old youth Died
मृतक युवक रूपेश चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर सिंगटाली स्थित ताज होटल के एसटीपी प्लांट में अचानक करंट दौड़ गया। इस दौरान होटल में काम कर रहे एक 20 साल के युवक की मौत हो गई। मुनि की रेती थाना प्रभारी ने करंट से युवक की मौत होने की पुष्टि की है। वहीं युवक का पोस्टमार्टम एम्स में किया गया। 

विज्ञापन


पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक के नांद तल्ला निवासी रूपेश चौहान (20) पुत्र वीर सिंह चौहान, टिहरी जिले के नरेंद्रनगर ब्लॉक के होटल ताज में काफी समय से काम कर रहा था। ग्राम प्रधान गीता चौहान ने बताया कि बीते सोमवार को युवक ड्यूटी पर गया था। उसकी ड्यूटी एसटीपी प्लांट में थी। प्लांट में विद्युत सुरक्षा के ठोस उपाय न किए जाने से युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मंगलवार सुबह सात बजे युवक को एम्स में लाया गया।
विज्ञापन


उत्तराखंड में बारिश का कहर: पहाड़ से मैदान तक बरसी आफत, कई लोग बहे, भवन हुए ध्वस्त, तबाही बयां करती तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां पर युवक का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार देर शाम सात बजे युवक के शव को गांव ले जाया गया। गांव में युवक का शव पहुंचते ही युवक की मां, दादी और बहन फूट फूटकर रोने लगे। युवक के पिता ब्यासी स्थित एक एडवेंचर कंपनी में ड्राइवर की नौकरी करते हैं। करीब तीन साल पहले ही उसने राजकीय इंटर कॉलेज गैंडखाल से 12वीं पास की थी।

होटल प्रबंधन ने नहीं रखा पक्ष

घटना के बारे में जब होटल प्रबंधन से फोन पर बातचीत की गई तो होटल के मैनेजर सुंदर सिंह रावत ने बताया कि इस बारे में वह कुछ बोलने के लिए अधिकृत नहीं हैं। 

सिंगटाली स्थित होटल ताज में युवक की मौत होने की सूचना मिली है, लेकिन मौत किन कारणों से हुई इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं है। जानकारी जुटाई जा रही है।
- देवेंद्र सिंह नेगी, एसडीएम नरेंद्रनगर

सिंगटाली स्थित ताज होटल में एक युवक की करंट लगने से मौत हुई है। शव का एम्स में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। मामले की जांच की जाएगी।
- रितेश साह, प्रभारी निरीक्षक थाना मुनिकीरेती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed