फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh News CM Pushkar singh Dhami inaugurates three days The Beatles The Ganga Festival

Rishikesh: तीन दिवसीय द बीटल्स, द गंगा फेस्टिवल का आगाज, सीएम धामी ने किया उद्घाटन

Fri, 27 Oct 2023 04:01 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 27 Oct 2023 04:01 PM IST
सार

महोत्सव में लोक संस्कृति पर विशेष ध्यान रहेगा। इसके लिए यहां लगाए गए स्थानीय उत्पादों के स्टाल पर महिलाएं पारंपरिक वेषभूषा में रहेंगी।

विज्ञापन
Rishikesh News CM Pushkar singh Dhami inaugurates three days The Beatles The Ganga Festival
द बीटल्स एंड द गंगा महोत्सव का आगाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऋषिकेश के स्वर्गाश्रम में वानप्रस्थ घाट पर शुक्रवार को तीन दिवसीय द बीटल्स एंड द गंगा महोत्सव का आगाज हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महोत्सव का उद्घाटन किया। महोत्सव में करीब 15 देशों से विदेशी मेहमान शिरकत करेंगे। 

विज्ञापन


सीएम धामी ने कहा कि योगनगरी का आध्यात्म और संगीत से गहरा संबंध है। ऋषिकेश विश्व की आध्यात्म राजधानी है। दुनिया के हर स्थान पर रहने वाला व्यक्ति ऋषिकेश के बारे में परिचित है। बीटल्स ने पाश्चात्य सभ्यता को यह दिखाया कि किस प्रकार से आत्मा और संगीत मिश्रित होकर आध्यात्म में विलीन हो सकते हैं। बीटल्स के सदस्यों ने इसी भूमि से प्रेरित होकर एक ऐसा संगीत बनाया जिसकी धुन पूरे विश्व ने महसूस की। आज हम उसी बीटल्स का महोत्सव मना रहे हैं। इस फेस्टिवल के माध्यम से उत्तराखंड को एक नई ऊर्जा मिलेगी।
विज्ञापन


Uttarakhand: अस्पताल में भर्ती पूर्व सीएम हरीश रावत को सीबीआई ने थमाया समन, हरदा ने सोशल मीडिया पर लिखी पोस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक संस्कृति पर रहेगा विशेष ध्यान

महोत्सव में स्वर्गाश्रम और लक्ष्मणझूला क्षेत्र में संचालित योग केंद्र के योगाचार्याें और योग साधकों को भी बुलाया गया है। संगीत प्रस्तुति संग स्थानीय उत्पाद का स्टॉल लगाया जाएगा, साथ ही मोटे अनाज से बने व्यंजन परोसे जाएंगे।

महोत्सव में गढ़वाली लोक संस्कृति पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। स्थानीय उत्पादों के स्टॉल पर महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में रहेंगी। 28 अक्तूबर को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज भी उपस्थित रहेंगे। महोत्सव के दौरान योग, ध्यान, पर्यटन के अतिरिक्त नमामि गंगे पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

विदेशी पर्यटकों के लिए भी पश्चिमी संगीत के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें बीटल्स से संबंधित संगीत और भावातीत योग, ध्यान के संबंध में भी जानकारी दी जाएगी। महोत्सव वानप्रस्थ आश्रम, परमार्थ निकेतन और महर्षि महेश योगी की बीटल्स कुटिया में होंगे। इसके लिए 84 कुटिया को सजाया संवारा जा रहा है। इस महोत्सव का बीटल्स आश्रम को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फलक पर पहचान दिलाना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed