फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CBI served summons to Harish Rawat admitted in Jolly Grant Hospital also given Harak Singh in sting case

Uttarakhand: अस्पताल में भर्ती पूर्व सीएम हरीश रावत को सीबीआई ने थमाया समन, हरदा ने सोशल मीडिया पर लिखी पोस्ट

Fri, 27 Oct 2023 03:11 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 27 Oct 2023 03:11 PM IST
सार

हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को सीबीआई स्टिंग मामले में समन देने पहुंच गई। जिसके बाद हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी। 

विज्ञापन
CBI served summons to Harish Rawat admitted in Jolly Grant Hospital also given Harak Singh in sting case
पूर्व सीएम हरीश रावत को अस्पताल में समन देती सीबीआई - फोटो : amar ujala

विस्तार

जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती पूर्व सीएम हरीश रावत को समन देने सीबीआई अस्पताल ही पहुंच गई। स्टिंग मामले में पूर्व मंत्री रहे हरक सिंह रावत को भी सीबीआई ने उनके आवास पर जाकर समन थमाया। अस्पताल में समन देने पहुंची सीबीआई को लेकर हरीश रावत ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी है। 

विज्ञापन


हरीश रावत ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा 'आज जौलीग्रांट हॉस्पिटल में मेरे स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए एक बड़ी महत्वपूर्ण संस्था भी आई, #CBI के दोस्त आये और उन्होंने मुझे एक #नोटिस सर्व किया, तो मुझे बड़ा ताज्जुब हुआ। मैंने कहा जिस दिन हॉस्पिटल में लोग स्वास्थ्य का हाल-चाल पूछने आ रहे हैं तो सीबीआई को लगा होगा फिर कहीं कि मुझसे, देश की अखंडता, एकता, सुरक्षा और लोकतंत्र को कुछ ज्यादा खतरा है, इसलिये हॉस्पिटल में ही उन्होंने मुझे नोटिस सर्वे किया है, वाह CBI  !!
विज्ञापन


कई नेता व मंत्री मिलने पहुंचे
हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के एमआरआई, सीटी स्कैन और ईको आदि टेस्ट के बाद पसली में चोट और कमर में हल्की चोट की पुष्टि हुई है। डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दिन अस्पताल में रुकने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...दिल जीत गई मासूमियत: कड़ी सुरक्षा के बीच बच्चे ने पकड़ लिया उपराष्ट्रपति का हाथ, बोला-पापा फोटो खींच लो जल्दी

बृहस्पतिवार को पूर्व सीएम हरीश रावत से शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, कुलाधिपति विजय धस्माना, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व विधायक राजकुमार, पूर्व विधायक मनोज रावत, पूर्व विधायक ओम गोपाल, सतपाल ब्रह्मचारी आदि ने अस्पताल जाकर कुशलक्षेम पूछी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed