फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh News Boy swept away in Goa beach another rescued by raft guide Search Continues

Rishikesh: गोवा बीच में नहाते समय गंगा में बहा नोएडा का युवक, दूसरे को राफ्ट गाइड ने बचाया, खोजबीन जारी

Sun, 23 Nov 2025 07:14 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 23 Nov 2025 07:14 PM IST
सार

युवक गोवा बीच पर नहा रहे थे। तभी अचानक दो युवक गंगा के तेज बहाव में बहने लगे। एक युवक को राफ्ट पर मौजूद गाइड ने बचा लिया। लेकिन दूसरे का कुछ पता नहीं लग पाया है।

विज्ञापन
Rishikesh News Boy swept away in Goa beach another rescued by raft guide Search Continues
गोवा बीच पर बहा युवक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला क्षेत्र में डीएम कैंप कार्यालय के समीप गोवा बीच पर रविवार दोपहर गंगा में नहाने के दौरान दिल्ली–नोएडा से आए एक युवक के लापता हो जाने से हड़कंप मच गया। युवक की खोजबीन जारी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दिल्ली नोएडा से तीन दोस्त घूमने के लिए तीर्थनगरी पहुंचे थे। दोपहर करीब 3:15 बजे तीनों गोवा बीच पर नहा रहे थे। तभी अचानक दो युवक गंगा के तेज बहाव में बहने लगे। उसी दौरान वहां से गुजर रही एक राफ्ट पर मौजूद गाइड की नजर डूबते युवकों पर पड़ी।
विज्ञापन


राफ्ट गाइड ने तुरंत साहस दिखाते हुए अपनी नाव से एक युवक को बचा लिया, लेकिन दूसरा युवक तेज धारा में बहकर ओझल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और लापता युवक की खोजबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Dehradun: लच्छीवाल में मॉर्निंग वॉक कर रहे बुजुर्ग पर हाथी ने किया हमला, अस्पताल में भर्ती

एसडीआरएफ प्रभारी निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि लापता युवक की पहचान पिंटू शर्मा (24 वर्ष) पुत्र विजयपाल शर्मा, निवासी सोरखा, सेक्टर–115 नोएडा (गौतमबुद्ध नगर) के रूप में हुई है।

उसके साथ मौजूद अन्य दो युवक अक्षय (18 वर्ष) पुत्र नंदराम सिंह, निवासी सेक्टर–35 नोएडा और अभिषेक शर्मा (18 वर्ष) पुत्र राकेश शर्मा बताए गए हैं। एसडीआरएफ की टीम की ओर से देर शाम तक गंगा में सर्च अभियान जारी है। जहां युवक का कही पता नही चला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed