{"_id":"6640306a26649d93d20d21a6","slug":"rishikesh-news-boy-from-meerut-along-with-his-company-colleagues-drown-into-ganga-river-sdrf-doing-search-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh: नहाने के दौरान गंगा में बहा कंपनी के साथियों संग आया मेरठ का युवक, तलाश में जुटी एसडीआरएफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh: नहाने के दौरान गंगा में बहा कंपनी के साथियों संग आया मेरठ का युवक, तलाश में जुटी एसडीआरएफ
Sun, 12 May 2024 08:30 AM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 12 May 2024 08:30 AM IST
सार
Rishikesh News: गंगा में डूबा अंकुंर अपनी कंपनी के साथियों के साथ ऋषिकेश आया हुआ था। सुबह वह एक साथ के साथ गंगा में नहाने लगा, इसी दौरान हादसा हो गया।
विज्ञापन
गंगा में डूबे युवक की तलाश में जुटी एसडीआरएफ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऋषिकेश के शिवपुरी में आज गंगा में नहाने के दौरान मेरठ का युवक तेज बहाव में बह गया। सूचना पर पहुंची जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने युवक की तलाश की, लेकिन अभी तक कुछ सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, अंकुर गोयल(40) पुत्र सुभाषचंद्र निवासी, 504 ब्रह्मपुरी शारदा नगर मेरठ, नौकल सिस्टम कंपनी में प्रोजेक्ट हेड है। वह अपनी कंपनी के 35 लोगों के साथ होटल ग्रैंड शिवा में शुक्रवार से रुके था।
विज्ञापन
Yamunotri Dham: उमड़ी भीड़ के बाद अब पुलिस की अपील...पर्याप्त श्रद्धालु पहुंचे, अन्य आज स्थगित करें यात्रा
विज्ञापन
आज सुबह अंकुर अपने साथी अक्षय पुत्र मदन लाल निवासी कोटलू बड़सर हमीरपुर हिमाचल के साथ गंगा किनारे गया था। इस दौरान नहाने समय अंकुर नदी के बहाव में आ गया। जिसे बचाने का अक्षय ने प्रयास किया लेकिन तब तक अंकुर काफी आगे तक बह चुका था और नजरों से ओझल हो गया था। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर जाकर युवक की तलाश शुरू कर दी है।