Yamunotri Dham: उमड़ी भीड़ के बाद अब पुलिस की अपील...पर्याप्त श्रद्धालु पहुंचे, अन्य आज स्थगित करें यात्रा
Chardham Yatra 2024: यमुनोत्री धाम के दर्शन के लिए उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ से पैदल मार्ग पर हादसे का खतरा है। इस मार्ग पर घोड़े-खच्चरों, डंडी-कंडी और श्रद्धालुओं की भीड़ की डराने वाली तस्वीरें व वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यमुनोत्री धाम में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते सुरक्षा को देखते हुए उत्तराखंड पुलिस ने यात्रियों से अपील की है। पुलिस ने अपने एक्स अकाउंट पर सूचना जारी कर कहा कि आज यमुनोत्री धाम में क्षमता के अनुसार पर्याप्त श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। अब और अधिक श्रद्धालुओं को भेजना जोखिम भरा है। जो भी श्रद्धालु आज यमुनोत्री यात्रा पर आने जा रहे हैं, उनसे अपील है कि आज यमुनोत्री जी की यात्रा को स्थगित करें।
📢 आवश्यक सूचना
श्री यमुनोत्री धाम यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना।#CharDhamYatra2024 #CharDhamYatra #YamnotriDham pic.twitter.com/BNoTnwsUex— Uttarakhand Police (@uttarakhandcops) May 12, 2024विज्ञापन
यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भीड़ उमड़ने से हादसे का खतरा
यमुनोत्री धाम के दर्शन के लिए उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ से पैदल मार्ग पर हादसे का खतरा है। करीब पांच से छह किमी का यमुनोत्री पैदल मार्ग बेहद संकरा है। जिसका कुछ हिस्सा चट्टान पर तो कुछ हिस्सा लोहे के एंगल पर लिंटर डालकर तैयार किया गया है। जिससे यहां पैदल मार्ग पर दबाव बढ़ने पर हादसे का खतरा बना हुआ है।
पैदल मार्ग पर भीड़ का वीडियो वायरल
यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भीड़ के चलते श्रद्धालुओं के फंसने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स पर लोग इस वीडियो को तेजी से शेयर कर रहे हैं। जिसमें एक स्थानीय व्यक्ति प्रशासन व सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार की कोई व्यवस्था नहीं है। यहां पर डोली वालों के लिए भी कोई व्यवस्था है। न पिट्ठू वालों के लिए, न यात्रियों के लिए, न घोड़े और न घोड़ा संचालकों के लिए व्यवस्था है।