फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh News AIIMS hopes to get land in IDPL MP Bansal raised the issue in Rajya Sabha

Rishikesh: एम्स को आईडीपीएल में भूमि मिलने की जगी उम्मीद, सांसद बंसल ने राज्य सभा में उठाया मुद्दा

Thu, 08 Aug 2024 09:44 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 08 Aug 2024 09:44 PM IST
सार

एम्स को आईडीपीएल में 200 एकड़ भूमि दिया जाना प्रस्तावित है। ऐसे में अब अब सांसद नरेश बंसल ने एम्स के विस्तारीकरण का मामला संसद में उठाया है। 

विज्ञापन
Rishikesh News AIIMS hopes to get land in IDPL MP Bansal raised the issue in Rajya Sabha
सांसद नरेश बंसल - फोटो : X@bjpnareshbansal

विस्तार

एम्स के विस्तारीकरण का मामला संसद में उठा है। राज्य सभा सांसद नरेश बंसल ने इस मुद्दे को राज्य सभा में रखा। एम्स के विस्तारीकरण के लिए आईडीपीएल में 200 एकड़ भूमि दिया जाना प्रस्तावित है। राज्य सभा में उक्त मुद्दे के उठने के बाद एम्स प्रशासन को उम्मीद जगी है। बंसल ने एम्स में मेडिकल व नर्सिंग स्टाफ की सीट बढ़ाए जाने की मांग भी की है।

विज्ञापन


फरवरी 2004 में तत्कालीन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री सुषमा स्वराज ने एम्स ऋषिकेश की नींव रखी थी। 27 मई 2013 से एम्स में ओपीडी शुरू हुई थी। ठीक आठ माह बाद 30 दिसंबर 2013 से यहां आईपीडी व 2 जून 2014 से सर्जरी भी शुरू हुई। यहां 40 से अधिक विभाग संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन


एक हजार से अधिक मेडिकल के छात्र व 450 से अधिक छात्र-छात्राए नर्सिंग काॅलेज में अध्ययनरत हैं। वर्तमान में यहां हर दिन ढाई से तीन हजार की ओपीडी है। वर्ष 2020 में तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने एम्स विस्तारीकरण के लिए आईडीपीएल में भूमि दिए जाने का प्रस्ताव कैबिनेट में पारित किया था। तब कैबिनेट में एम्स को आईडीपीएल में 200 एकड़ भूमि दिए जाने का निर्णय लिया गया था। लेकिन उसके बाद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




अब स्थिति यह है कि यहां मरीजों को बेड तक नहीं मिल पा रहे हैं। पर्याप्त भूमि न होने के कारण एम्स की कई योजनाएं धरातल पर नहीं उतर पा रही हैं। राज्य सभा सांसद नरेश बंसल ने राज्य सभा में शून्य काल के दौरान एम्स विस्तारीकरण का मुद्दा संसद में उठाते हुए यहां मेडिकल व नर्सिंग स्टाफ बढ़ाए जाने की मांग भी की है। 

एम्स को आईडीपीएल में 200 एकड़ भूमि दिया जाना प्रस्तावित है। भूमि मिलने पर यहां बेड क्षमता बढ़ाए जाने के साथ ही अन्य कई सुविधाएं जुट सकेंगी।
- प्रो. मीनू सिंह, निदेशक, एम्स ऋषिकेश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed