फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh News: 500 Tourist doing River Rafting on 12 september

Rishikesh: दिनभर गंगा में तैरती दिखी रंग-बिरंगी राफ्ट, 500 पर्यटकों ने उठाया राफ्टिंग का लुत्फ

Mon, 12 Sep 2022 11:58 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 12 Sep 2022 11:58 PM IST
सार

राफ्टिंग रोटेशन समिति के अध्यक्ष दिनेश भट्ट ने बताया कि आने वाले वीकेंड पर पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद। गंगा का जलस्तर और कम होने के बाद शिवपुरी से राफ्टिंग का संचालन शुरू किया जाएगा। कहा कि पर्यटकों की सुरक्षा पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। 

विज्ञापन
Rishikesh News: 500 Tourist doing River Rafting on 12 september
ऋषिकेश में राफ्टिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुनि की रेती क्षेत्र में एक बार फिर से गंगा रंग-बिरंगी राफ्टों से गुलजार होने लगी है। बीते 10 सितंबर से शुरू हुई राफ्टिंग सीजन के बाद पर्यटक लगातार राफ्टिंग के लिए ऋषिकेश पहुंच रहे हैं। इससे राफ्टिंग व्यावसायियों के चेहरे पर भी रौनक लौट आई है। इस वीकेंड पर पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन


सोमवार को मुनि की रेती क्षेत्र में करीब 500 पर्यटकों ने गंगा में राफ्टिंग का लुत्फ उठाया। गंगा का जलस्तर अधिक होने के कारण फिलहाल ब्रह्मपुरी से रामझूला तक 10 किमी की दूरी तक ही राफ्टिंग की अनुमति दी गई है। वहीं राफ्टिंग शुरू होते ही पर्यटकों ने ऑनलाइन बुकिंग करानी भी शुरू कर दी है।  
विज्ञापन


Uttarakhand: बुंदी में फंसे यात्रियों को हेलीकॉप्टर से किया रेस्क्यू, ग्रामीणों समेत 46 लोगों को लाए धारचूला
विज्ञापन
विज्ञापन


राफ्टिंग रोटेशन समिति के अध्यक्ष दिनेश भट्ट ने बताया कि आने वाले वीकेंड पर पर्यटकों की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद। गंगा का जलस्तर और कम होने के बाद शिवपुरी से राफ्टिंग का संचालन शुरू किया जाएगा। कहा कि पर्यटकों की सुरक्षा पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। 

शनिवार और रविवार के लिए पहले ही ऑनलाइन बुकिंग हो चुकी है। वहीं क्षेत्र के जंगल कैंप में भी पर्यटकों की भीड़ जुटने लगी है। मौसम साफ होने के बाद अब पर्यटक कैंप में रुकना पसंद कर रहे हैं। सोमवार को भी शिवपुरी और नीलकंठ मार्ग के कैंप पर्यटकों से गुलजार रहे।


राफ्टिंग वाहनों को बाईपास से भेजा जाएगा तपोवन

राफ्टिंग शुरू होने के बाद से मुनि की रेती में बदरीनाथ मार्ग पर जाम की समस्या बढ़ गई है। जिसको देखते हुए अगले शनिवार और रविवार को राफ्टिंग वाहनों को खारास्त्रोत लोनिवि तिराहे से वाया बाईपास मार्ग से तपोवन भेजा जाएगा। 



बीती 10  सितंबर को राफ्टिंग शुरू होने के बाद से क्षेत्र में भारी संख्या में पर्यटक पहुंचने लगे हैं। वहीं सड़क पर राफ्टिंग वाहनों के दबाव के कारण खारास्त्रोत से तपोवन तक जाम की स्थिति के चलते यातायात व्यवस्था लड़खड़ाने लगी है।

ऐसे में यातायात पुलिस ने राफ्टिंग वाहनों को खारास्त्रोत स्थित लोनिवि तिराहे से वाया बाईपास मार्ग से तपोवन भेजने का निर्णय लिया है। यातायात निरीक्षक सिद्धार्थ कुकरेती ने बताया कि अगले शनिवार और रविवार से यह यातायात प्लान लागू किया जाएगा। इससे मुख्य मार्ग पर लोगों को ट्रैफिक  की समस्या से निजात मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed