{"_id":"631f6e3c6a26ce7afd665a06","slug":"uttarakhand-news-46-people-including-villagers-and-pilgrims-rescued-by-helicopter-from-bundi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: बुंदी में फंसे यात्रियों को हेलीकॉप्टर से किया रेस्क्यू, ग्रामीणों समेत 46 लोगों को लाए धारचूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: बुंदी में फंसे यात्रियों को हेलीकॉप्टर से किया रेस्क्यू, ग्रामीणों समेत 46 लोगों को लाए धारचूला
Mon, 12 Sep 2022 11:18 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, धारचूला (पिथौरागढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, धारचूला (पिथौरागढ़)
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 12 Sep 2022 11:18 PM IST
सार
तवाघाट-लिपुलेख सड़क के मलघाट में चार दिनों से सड़क बंद है। 19वें दल के 27 यात्री ओम पर्वत और आदि कैलाश की यात्रा करने के बाद बुंदी में फंसे थे।
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर से हुआ यात्रियों का रेस्क्यू
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तवाघाट-लिपुलेख सड़क बंद होने के कारण चार दिनों से बुंदी गांव में फंसे 27 आदि कैलाश यात्रियों को सोमवार को हेलीकॉप्टर से धारचूला लाया गया। आठ उड़ानों में ग्रामीणों सहित 46 लोगों को लाया गया।
विज्ञापन
तवाघाट-लिपुलेख सड़क के मलघाट में चार दिनों से सड़क बंद है। 19वें दल के 27 यात्री ओम पर्वत और आदि कैलाश की यात्रा करने के बाद बुंदी में फंसे थे। मौसम ठीक होने पर प्रशासन ने सोमवार को हेलीकॉप्टर से पहुंचाया।
विज्ञापन
बारिश का कहर: कपकोट में अतिवृष्टि ने मचाई तबाही, स्कूल और खेत खलिहान मलबे से पटे, कई मकान खतरे की जद में
विज्ञापन
हेली से 27 यात्री, चार बीमार महिलाओं सहित 46 लोगों को धारचूला लाया गया। गुजरात, दिल्ली, यूपी, महाराष्ट्र निवासी यात्रियों ने धारचूला पहुंचने पर राहत महसूस की। आदि कैलाश यात्री दीपिका, लोमेश भलावत और दिल्ली की यात्री शोभना ने स्थानीय प्रशासन का आभार जताया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन