फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh: Moti Chur flyover accident to be investigated, team formed on DM's instructions

Rishikesh: मोतीचूर फ्लाईओवर पर हो रहे हादसों की होगी जांच, डीएम के निर्देश पर टीम गठित

Mon, 09 Mar 2026 10:28 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 09 Mar 2026 10:28 PM IST
सार

रविवार रात फ्लाईओवर पर हुए भीषण हादसे में कई वाहनों में आग लग गई थी। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई थी, जबकि करीब 15 लोग घायल हो गए थे।

विज्ञापन
Rishikesh: Moti Chur flyover accident to be investigated, team formed on DM's instructions
हरिद्वार हाईवे पर हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मोतीचूर फ्लाईओवर पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल के निर्देश पर जांच टीम गठित कर दी गई है। टीम दुर्घटनाओं के कारणों की पड़ताल करने के साथ ही भविष्य में हादसों को रोकने के लिए सुरक्षा संबंधी उपाय भी सुझाएगी। गठित जांच टीम में एसडीएम ऋषिकेश, क्षेत्राधिकारी (सीओ), एआरटीओ तथा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी शामिल किए गए हैं।

विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी नीरज सेमवाल ने बताया कि मोतीचूर फ्लाईओवर पर पूर्व में भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। ऐसे में अब दुर्घटनाओं के वास्तविक कारणों की जांच कर आवश्यक सुरक्षा उपायों के सुझाव तैयार किए जाएंगे, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके।
विज्ञापन


Chamoli: कठूड़ गांव में नवविवाहित दंपती और परिजनों के साथ हुई मारपीट, सैर-सपाटे पर पहुंचा था परिवार
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि बीते रविवार रात फ्लाईओवर पर हुए भीषण हादसे में कई वाहनों में आग लग गई थी। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई थी, जबकि करीब 15 लोग घायल हो गए थे। प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर फ्लाईओवर पर आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed