फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh-Karnprayag Railway Line 3.3 km escape tunnel opened between Srinagar-Dungripanth Breakthru

Rishikesh-Karnprayag Railway Line: अच्छी खबर...श्रीनगर-डुंगरीपंथ के बीच 3.3 किमी एस्केप टनल हुई आर-पार

Thu, 24 Oct 2024 07:23 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 24 Oct 2024 07:23 PM IST
सार

Rishikesh-Karnprayag Railway Line: ऋषिकेश से कर्णप्रयाग के बीच 125 किलोमीटर रेल लाइन परियोजना का निर्माण कार्य चल रहा है। परियोजना के तहत सुरंग निर्माण के कार्य को दस अलग-अलग पैकेजों में बांटा गया है।

विज्ञापन
Rishikesh-Karnprayag Railway Line 3.3 km escape tunnel opened between Srinagar-Dungripanth Breakthru
श्रीनगर-डुंगरीपंथ के बीच एस्केप टनल का ब्रेकथ्रू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना के तहत श्रीनगर में पोर्टल एक और एडिट-05 के बीच 3.3 किमी एस्केप टनल का ब्रेकथ्रू हो गया है। अब श्रीनगर से डुंगरीपंथ तक 9 किमी लंबाई की एस्केप टनल पूरी तरह आर-पार हो चुकी है। यहां अंतिम चरण में सुरंग की खुदाई के साथ, फाइनल कंक्रीट लाइनिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन


श्रीकोट गैस गोदाम के पास रेलवे लाइन के लिए बनाई जा रही एस्केप टनल का बृहस्पतिवार को ब्रेकथ्रू सफलतापूर्वक हुआ। इस पर कार्यदाही संस्था में लगे मजदूर, कर्मचारी व अधिकारियों ने एक दूसरे को बधाई दी व मिठाई खिलाई। ऋषिकेश से कर्णप्रयाग के बीच 125 किलोमीटर रेल लाइन परियोजना का निर्माण कार्य चल रहा है। परियोजना के तहत सुरंग निर्माण के कार्य को दस अलग-अलग पैकेजों में बांटा गया है।
विज्ञापन


PHOTOS: उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर विवाद, पथराव और लाठीचार्ज...शहर में तनाव के बाद भारी पुलिस बल तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीनगर व डुगरीपंथ को जोड़ती है सुरंग

इसमें पैकेज-6, श्रीनगर जीएन आईटीआई मैदान से डुंगरीपंथ धारी देवी स्टेशन यार्ड तक है। पैकेज 6 के परियोजना निदेशक पीयूष पंत ने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग परियोजना की सुरंग संख्या 11 की कुल लंबाई 9.05 किमी है, यह सुरंग श्रीनगर व डुगरीपंथ को जोड़ती है।

कार्यदायी संस्था सोंगदा-ऋत्विक के परियोजना प्रबंधक वीरेश चालमी ने कहा कि अब तक मुख्य सुरंग का दो चरणों में और एस्केप टनल तीन चरणों में ब्रेकथ्रू हुआ है। मुख्य टनल का अंतिम 3.3 किमी का ब्रेकथ्रू दिसंबर माह में प्रस्तावित है, इसके बाद मुख्य सुंरग भी श्रीनगर से डुगरीपंथ तक पूरी तरह आर पार हो जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed