फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh Ganga River Cross warning line Triveni Ghat submerged after heavy rains in hilly areas

Rishikesh: चेतावनी रेखा से ऊपर बह रही गंगा, त्रिवेणी घाट जलमग्न, मुनादी कर लोगों को किया सतर्क

Sun, 16 Jul 2023 09:28 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 16 Jul 2023 09:28 PM IST
सार

लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम, मुनि की रेती, त्रिवेणी घाट, श्यामपुर और रायवाला क्षेत्र में गंगा का जलस्तर अचानक बढ़ गया। गंगा नदी घाटों से ऊपर बहने लगी।

विज्ञापन
Rishikesh Ganga River Cross warning line Triveni Ghat submerged after heavy rains in hilly areas
गंगा चेतावनी रेखा के पार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पर्वतीय क्षेत्र में हो रही मूसलाधार बारिश और श्रीनगर डैम से पानी छोड़े जाने से गंगा और उसकी सहायक नदियां उफान पर आ गई हैं। ऋषिकेश में गंगा नदी घाटों से ऊपर बहने लगी है। रविवार को गंगा चेतावनी रेखा 339.50 से पांच सेमी ऊपर 339.55 मीटर बहने से लोगों में हड़कंप मचा रहा। गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से स्थानीय प्रशासन ने तटीय इलाकों में मुनादी कर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए है।

विज्ञापन


रविवार को लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम, मुनि की रेती, त्रिवेणी घाट, श्यामपुर और रायवाला क्षेत्र में गंगा का जलस्तर अचानक बढ़ गया। गंगा नदी घाटों से ऊपर बहने लगी। त्रिवेणी घाट पर गंगा नदी आरती स्थल से ऊपर बह रही थी। त्रिवेणी घाट पर तैनात जल पुलिस कर्मचारियों ने लाउडस्पीकर से एनाउंसमेंट कर लोगों को सुरक्षित स्थानों और पक्के घाटों पर ही स्नान करने की अपील की। गंगा घाट पर जगह-जगह जल पुलिस के कर्मचारी तैनात रहे।
विज्ञापन


Uttarakhand: पहाड़ों में भारी बारिश के बाद हरिद्वार में भीमगोड़ा बैराज का फाटक टूटा, गंगा चेतावनी रेखा के पार
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक रविवार सुबह करीब 6 बजे गंगा का जलस्तर सामान्य रहा। जिसमें गंगा का जलस्तर 338.35 मीटर, सुबह 8 बजे 338.45 मीटर दर्ज किया। दोपहर दो बजे के बाद नदी का जलस्तर बढ़ने लगा जो दोपहर 2 बजे 339.05 मीटर रहा। शाम 6 बजे गंगा चेतावनी रेखा 339.50 से पांच सेमी ऊपर 339.55 मीटर बहने लगी।

Rishikesh Ganga River Cross warning line Triveni Ghat submerged after heavy rains in hilly areas

श्रीनगर डैम से छोड़ा गया पानी

पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश के कारण अलकनंदा का जलस्तर भी अत्यधिक बढ़ गया और चेतावनी स्तर से ऊपर बहने लगा। जिसके चलते श्रीनगर डैम से भी रविवार सुबह साढ़े आठ बजे लगभग 2 हजार से 3 हजार क्यूमैक्स पानी छोड़ा गया। जिससे निचले क्षेत्रों में नदी का जलस्तर और अधिक बढ़ गया।

प्रशासन ने मुनादी कर किया अलर्ट

गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने पर प्रशासन ने मुनादी कर लोगों का अलर्ट किया। एसडीएम सौरभ असवाल ने बताया कि गंगा किनारे सभी संवेदनशील स्थानों पर टीम तैनात करने के साथ ही मशीनें भी तैनात की गई हैं। गंगा के जल स्तर बढ़ने की संभावना पर लोगों को गंगा किनारे न जाने के लिए कहा गया है। लोगों को सुरक्षा के लिए एहतियात बरतने को भी कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed