फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishi Kapoor Death: fans crowd when he came uttarakhand for film kabhi kabhi with amitabh bacchan

...जब फिल्म कभी-कभी की शूटिंग के लिए देवभूमि आए थे ऋषि कपूर, एक झलक देखने को उमड़ पड़ी थी फैंस की भीड़

Thu, 30 Apr 2020 10:02 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/डोईवाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/डोईवाला Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 30 Apr 2020 10:02 PM IST
विज्ञापन
Rishi Kapoor Death: fans crowd when he came uttarakhand for film kabhi kabhi with amitabh bacchan
rishi kapoor - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड के रोमांटिक अभिनेता ऋषि कपूर के जाने का गम उनके प्रशंसकों में है। ऐसे ही उनके एक प्रशंसक हैं चकराता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. केएल तलवाड़। मूलरूप से उत्तरकाशी के रहने वाले डॉ. केएल तलवाड़ बताते है कि सितंबर 1976 में फिल्म कभी-कभी की शूटिंग के लिए अभिनेता ऋषि कपूर, अमिताभ बच्चन और नीतू सिंह आए थे।

विज्ञापन


उस जमाने में उत्तरकाशी तक कार से पहुंचे इन अभिनेताओ की एक झलक देखने के लिए उत्तरखंड के लोग बेताब थे। मनेरी में फिल्म की शूटिंग देखने के लिए दूर दराज के गांव के लोग पहुंचे थे।
विज्ञापन


ब्लैक एंड व्हाईट कैमरे से ली गई फोटो को लोग देखने पर रोमांचित होते थे। डॉ. तलवाड़ ने बताया कि ऋषि शूटिंग के बाद गांव के लोगों से बातचीत भी करते थे। उन्होंने बताया कि 45 साल पहले ऋषि कपूर उत्तराखंड में फिल्म की शूटिंग करके गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कपूर परिवार का लोकल गार्जन रहा है नागलिया परिवार

Rishi Kapoor Death: fans crowd when he came uttarakhand for film kabhi kabhi with amitabh bacchan
rishi kapoor - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड के प्रसिद्ध कपूर परिवार से प्रभात सिनेमा के मालिक नागलिया परिवार का खास रिश्ता रहा है। दीपक नागलिया ने बताया कि उनके पिता टीसी नागलिया एजुकेशन के समय रणधीर कपूर और ऋषि कपूर के लोकल गार्जन की जिम्मेदारी निभाते थे। इसके बाद दीपक नागलिया के भी ऋषि कपूर से करीबी रिश्ते रहे। करिश्मा व करीना कपूर की दून में एजुकेशन के समय भी दीपक उनके गार्जन रहे।

उन्होंने ऋषि कपूर के निधन पर शोक जताया है। दीपक ने बताया कि कपूर परिवार के साथ उनके परिवार के करीबी संबंध रहे हैं। ऋषि कपूर जब भी यहां आते थे तो वह उनके साथ ही रहते थे। जब करिश्मा व करीना वेल्हम गर्ल्स स्कूल में पढ़ती थी, तब कपूर परिवार ने उन्हें उनके गार्जन की जिम्मेदारी सौंपी थी।

वर्ष 1973 में रिलीज हुई ऋषि कपूर की फिल्म बॉबी चकराता रोड स्थित उनके प्रभात सिनेमा में 25 सप्ताह तक चली थी। दीपक ने कहा कि उनकी ख्वाहिश थी कि वह आखिरी बार ऋषि कपूर की बॉबी दिखाकर प्रभात सिनेमा बंद करें, लेकिन लॉकडाउन के चलते ऐसा संभव नहीं हो सका।

ऋषि से मिलने मुंबई पहुंच गए थे राकेश
देहरादून के राकेश उनियाल ऋषि कपूर के बड़े प्रशंसक रहे हैं। राकेश ने बताया कि 33 साल पहले जब ऋषि कपूर की मुंबई के गोरेगांव स्टूडियो में इना मीना डीका फिल्म की शूटिंग चल रही थी, तब वह शूटिंग सेट तक पहुंच गए थे। उन्होंने एक दोस्त के माध्यम से उनसे मुलाकात की थी। जब दोस्त ने बताया कि यह बदरीनाथ से हैं तो ऋषि कपूर ने देवभूमि का सम्मान करते हुए दो मिनट तक बात की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed