{"_id":"6a980b1cb5c2f2d56e0ef827","slug":"bean-crop-reaches-market-farmers-hope-for-good-prices-vikas-nagar-news-c-39-1-sdrn1026-135870-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: बींस की फसल ने पकड़ी मंडी की राह, किसानों को अच्छे भाव की चाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: बींस की फसल ने पकड़ी मंडी की राह, किसानों को अच्छे भाव की चाह
Wed, 02 Sep 2026 05:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Wed, 02 Sep 2026 05:10 PM IST
विज्ञापन
- विकासनगर कृषि मंडी में शुरू हुई बींस की दैनिक आवक, अभी 30 रुपये किलोग्राम तक मिल रहा भाव
- करीब 10 क्विंटल पहुंची उपज, आने वाले दिनों में कीमतों में तेजी की उम्मीद
विकासनगर। जौनसार-बावर क्षेत्र की प्रमुख नकदी फसल बींस की विकासनगर कृषि मंडी में आवक शुरू हो गई है। शुरुआती दौर में किसानों को गुणवत्ता के अनुसार अधिकतम 30 रुपये प्रति किलोग्राम तक भाव मिल रहा है। मंडी में फिलहाल करीब 10 क्विंटल बींस की दैनिक आवक दर्ज की जा रही है।
जौनसार-बावर की जलवायु और भौगोलिक परिस्थितियां बींस उत्पादन के लिए अनुकूल हैं। बड़ी संख्या में किसान इसकी खेती कर अपनी आय बढ़ाते हैं। किसानों का कहना है कि उत्पादन लागत और मेहनत को देखते हुए मौजूदा भाव कम हैं, हालांकि मांग और आवक बढ़ने के साथ कीमतों में तेजी की उम्मीद है।
किसान सतपाल तोमर ने बताया कि बींस क्षेत्र की प्रमुख नकदी फसल है, लेकिन शुरुआती आवक के बावजूद अपेक्षित दाम नहीं मिल रहे। सरदार सिंह ने कहा कि भाव बढ़ने पर किसानों को बेहतर लाभ मिलेगा। वहीं धन सिंह ने बताया कि बींस की खेती क्षेत्र की आर्थिकी को सहारा देती है, इसलिए किसानों को उचित बाजार मूल्य मिलना जरूरी है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
वर्जन
अभी बींस की आवक शुरुआती चरण में है और करीब 10 क्विंटल उपज मंडी पहुंच रही है। किसानों को अधिकतम 30 रुपये प्रति किलोग्राम तक भाव मिल रहा है। आने वाले दिनों में बाजार की मांग के अनुसार कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना है।
- अशोक जोशी, मंडी सचिव