फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rich or poor students will study from Same book

करोड़पति हो या भिखारी यहां सब बच्चे करेंगे एक जैसी किताबों से पढ़ाई, जानिए कैसे

Tue, 20 Jun 2017 08:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 20 Jun 2017 08:38 AM IST
विज्ञापन
Rich or poor students will study from Same book

यहां अब करोड़पति हो या भिखारी सब एक जैसी क‌िताबों से पढ़ाई करते नजर आएंगे। न क‌िसी श‌िक्षक और न ही स‌िस्टम की आड़ में अब बच्चों के भव‌िष्य से ख‌िलवाड़ नहीं होगा। 

विज्ञापन


‌यह बात शिक्षा और खेल मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि शिक्षा महकमा व्यवसाय का विभाग बन चुका था, जिसे दुरुस्त कर आम आदमी को राहत पहुंचाने का काम किया गया है। अब उत्तराखंड में करोड़पति हो या भिखारी, सबके बच्चे एक जैसी किताब से पढ़ाई करेंगे। सिस्टम अगले सत्र से लागू हो जायेगा। 
विज्ञापन


पांडे यहां चंदननगर गांव में रामबाग चंदननगर लिंक मार्ग के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्षों की गंदगी को साफ करने में समय लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मात्र इतने रुपए म‌ें मिलेगी क‌िताबें

Rich or poor students will study from Same book

शिक्षा विभाग में बदलाव के कार्य तेजी से चल रहे है। कहा कि सात आठ महीने में सारा सिस्टम बदल जाएगा और अगले सत्र से छोटी कक्षाओं के बच्चों की जो किताबें 10 से 12 हजार रुपये में आती थी, मात्र 800 से एक हजार रुपये में मिलेगी।

हर साल बदलने वाले सिलेबस पर भी पाबंदी लगा दी गई है। पांडे ने कहा कि दिनेशपुर के ग्रामीण क्षेत्रों के 70 किमी खास्ताहाल डामर रोड को शासन ने हॉटमिक्स से बनाने की मंजूरी दे दी है।

सभी मार्गों के टेंडर हो गए है और काम भी शुरू हो गया है। मास्टर प्लान से कार्य हो रहे है। एक माह से पहले सभी मार्ग बनकर तैयार हो जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed