{"_id":"581ecbac4f1c1b5310b37129","slug":"rice-miller-son-kidnapped-in-kashipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"राइस मिलर के बेटे का अपहरण, 30 लाख की फिरौती मांगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राइस मिलर के बेटे का अपहरण, 30 लाख की फिरौती मांगी
ब्यूरो / अमर उजाला, काशीपुर
Updated Sun, 06 Nov 2016 11:51 AM IST
विज्ञापन
अपहरण
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक पर घर से निकले एक राइस मिलर के बेटे का अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया। अपहर्ताओं ने राइस मिलर को फोन कर 30 लाख रुपए की फिरौती मांगी है।
विज्ञापन
पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छात्र की बरामदगी के लिए पुलिस की टीमें भेजी हैं। जानकारी के अनुसार कुंडा थाना क्षेत्र निवासी राइस मिलर ने कुंडा थाने में तहरीर देकर कहा है कि उसका बेटा एक प्राइवेट स्कूल में आठवीं में पढ़ता है।
विज्ञापन
शुक्रवार की शाम वह घर से बाइक लेकर दुकान के लिए निकला था, लेकिन काफी देर तक वह घर नहीं लौटा तो रात करीब 8 बजे बेटे के ही मोबाइल नंबर से अनजान व्यक्ति का फोन आया उनके पास आया।
विज्ञापन
फोन करने वाले ने कहा कि उनका बेटा उसके कब्जे में है और तीस लाख रुपए चाहिए। अगर उनका नंबर ट्रेस करने की कोशिश की तो बेटे को जान से मार देंगे। राइस मिलर ने पुलिस से बेटे को सकुशल बरामद करने की गुहार लगाई है।