{"_id":"675c4684f91105387b011b95","slug":"reward-amount-for-winning-medal-for-uttarakhand-in-38th-national-games-doubled-government-order-issued-2024-12-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"National Games: 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के लिए पदक जीतने पर इनाम राशि दोगुनी, शासनादेश हुआ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
National Games: 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के लिए पदक जीतने पर इनाम राशि दोगुनी, शासनादेश हुआ जारी
Fri, 13 Dec 2024 08:09 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 13 Dec 2024 08:09 PM IST
सार
राष्ट्रीय खेलों में पदक विजेताओं की पुरस्कार राशि दोगुनी करने के संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी में पूर्व घोषणा की थी। जिसके आधार पर प्रस्ताव बनाकर शासन के पास भेजा गया था।
विज्ञापन
आदेश जारी
- फोटो : freepik.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के इनाम की राशि दोगुनी कर दी गई है। इस संबंध में सरकार की पूर्व घोषणा पर शुक्रवार को शासनादेश जारी हो गया। इसके बाद राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण जीतने पर इनाम की राशि छह लाख से बढ़ाकर 12 लाख रुपये, रजत पदक पर इनाम राशि चार लाख से बढ़ाकर आठ लाख रुपये और कांस्य पर तीन की जगह छह लाख की राशि पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी।
विज्ञापन
राष्ट्रीय खेलों में पदक विजेताओं की पुरस्कार राशि दोगुनी करने के संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी में पूर्व घोषणा की थी। जिसके आधार पर प्रस्ताव बनाकर शासन के पास भेजा गया था। तब से शासनादेश का इंतजार था। राष्ट्रीय खेलों को ध्यान में रखते हुए शासनादेश जारी हो गया है।
विज्ञापन
दरअसल, ओलंपिक और राष्ट्रीय खेलों की पुरस्कार राशि में बड़ा अंतर रहा है। मौजूदा प्रावधान में ओलंपिक में स्वर्ण पदक लाने पर दो करोड़, रजत पदक लाने पर डेढ़ करोड़ और कांस्य पदक लाने पर एक करोड़ रुपये पुरस्कार राशि देने का प्रावधान है। इसके अलावा यदि राज्य के किसी खिलाड़ी का ओलंपिक में प्रतिभाग के लिए चयन होता है तो उसे भी 50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि राज्य की ओर से दी जाती है।
विज्ञापन
खेल मंत्री ने की घोषणा: राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक लाने वाले खिलाड़ियों को नौकरी देगी उत्तराखंड सरकार
राजपत्रित अधिकारी की नौकरी का भी है प्रावधान
राज्य के खिलाड़ी पदक ओलंपिक में लाएं या राष्ट्रीय खेलों में, उन्हें खेल नीति 2021 के तहत पुरस्कार राशि के अलावा आउट ऑफ टर्न राजपत्रित अधिकारी की नौकरी देने की नीति है। पदक लाने वाले खिलाड़ियों को ग्रेड-एक के तहत पुलिस उप अधीक्षक, सहायक वन संरक्षक या संभागीय परिवहन अधिकारी के पदों पर नियुक्त दी जाती है।राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए के लिए सरकार की ओर से हर मुमकिन प्रयास किए जा रहे हैं। पुरस्कार राशि दोगुनी करने से खिलाड़ी प्रोत्साहित होंगे और राष्ट्रीय खेलों में अधिक से अधिक पदक लाकर प्रदेश को गौरवान्वित करेंगे।
- रेखा आर्या, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री, उत्तराखंड