फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Retired honorary captain accused of raping niece and molesting granddaughter

Dehradun News: सेवानिवृत्त ऑनरेरी कैप्टन पर भतीजी से दुष्कर्म और पोती से छेड़खानी का आरोप

Wed, 14 May 2025 12:59 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Retired honorary captain accused of raping niece and molesting granddaughter
Iपुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, काफी समय से भतीजी के साथ कर रहा था दुष्कर्म
विज्ञापन

I

Iसेवानिवृत्त सेना के ऑनरेरी कैप्टन पर भतीजी से दुष्कर्म और पोती से छेड़खानी का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले क्षेत्र के लोगों ने आक्रोशित होकर प्रेमनगर थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।I

Iएसओ प्रेमनगर मोहन सिंह ने बताया कि एक परिवार ने आरोप लगाया कि सेवानिवृत्त ऑनरेरी कैप्टन महिलाओं और बच्चों के साथ गंदा व्यवहार करता है। उसका एक बेटा नशा मुक्ति केंद्र में इलाज करा रहा है। आरोप है कि ऑनरेरी कैप्टन ने अपने बेटे की पत्नी पर ही गलत निगाह रखना शुरू कर दिया। विरोध किया तो उसने 12 वर्ष की पोती से अश्लीलता की। पुत्रवधू ने इसे लेकर ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया, लेकिन आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया। इसी बीच स्थानीय लोगों को जानकारी हुई कि वह अपनी नाबालिग भतीजी के साथ भी दुष्कर्म करता आ रहा है। पीड़िता के पिता की कोविड काल में मृत्यु हो गई थी। आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर आक्रोशित लोगों ने मंगलवार को थाने में हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस को भतीजी ने भी आपबीती सुनाई। इस आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज किया गया। एसओ प्रेमनगर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed