Dehradun: दो महीने से धरने पर बैठे सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने किया सचिवालय कूच, पुलिस ने बेरिकेडिंग लगाकर रोका
सेवानिवृत्त कर्मचारी सचिवालय कूच करने पहुंचे। हालांकि पुलिस ने बेरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों का रास्ता रोक लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो महीने से यमुना कॉलोनी में धरने पर बैठे सिंचाई व पीडब्ल्यूडी से सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने पेंशन सहित अपनी अन्य मांगों के संबंध में सचिवालय कूच किया। यहां पुलिस ने उनको बेरिकेडिंग लगाकर रास्ते में रोक दिया। जिस पर नाराज कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की।
सेवानिवृत्त कार्यप्रभारित से नियमित कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के नेतृत्व में पीडब्ल्यूडी और सिंचाई विभाग के सेनि. कर्मचारी परेड़ ग्राउंड पर एकत्र हुए। सभी ने यहां पर नारेबारी शुरू कर दी। नारेबाजी करते हुए लोगों ने सुभाष रोड होते हुए जुलूस की शक्ल में सचिवालय कूच किया। पुलिस ने सचिवालय से पहले ही बेरीकेडिंग लगाकर लोगों को आगे बढ़ने से रोक दिया।
कर्मचारियों को भी पेंशन मिले
कर्मचारी वही सड़क पर बैठ गए और नारेबाजी शुरू कर दी। बाद में मौके पर पहुंचे तहसीलदार को चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई कि 2020 में जारी एक आदेश के तहत सिंचाई व पीडब्ल्यूडी विभाग के सेवानिवृत्त हो चुके 80 प्रतिशत कर्मचारियों को पेंशन आदि समस्त लाभ मिल चुके हैं। उन्होंने कहा कि इन कर्मचारियों को भी पेंशन आदि लाभ मिलने चाहिए।
ये भी पढे़ं...Uttarakhand: युवा वैज्ञानिक के माथे से आठ साल बाद मिटा देशद्रोह का कलंक, मां और पत्नी ने काटी अघोषित जेल
ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि जल्द ही इसका निर्णय लिया नहीं जाता तो संगठन के लोग आमरण अनशन कने को मजबूर होंगे। इस दौरान खेमराज कुंडरा अध्यक्ष, हिकमत सिंह नेगी प्रांतीय सचिव सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।