फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Retired Brigadier Shot While on Morning Walk Dehradun Crime news read All Updates in hindi

Dehradun: युवकों के दो गुटों की फायरिंग में पूर्व ब्रिगेडियर की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार, जेन-जी क्लब सील

Mon, 30 Mar 2026 02:14 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Mon, 30 Mar 2026 02:14 PM IST
सार

देहरादून राजपुर के पास दो युवकों में विवाद के दौरान फायरिंग हुई। तभी सैर कर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर को गोली लग गई। 

विज्ञापन
Retired Brigadier Shot While on Morning Walk Dehradun Crime news read All Updates in hindi
रिटायर्ड ब्रिगेडियर को लगी गोली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजपुर थानाक्षेत्र के जोहड़ी गांव में युवकों के दो गुटों की फायरिंग में सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर की गोली लगने से मौत हो गई। घटना सोमवार सुबह करीब 6:40 बजे तब हुई जब दो कार में सवार कुछ युवक आपसी विवाद के बाद एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहे थे।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक ब्रिगेडियर मुकेश कुमार जोशी (75) अपने साढ़ू और एक साथी के साथ तुलाज ग्रीन सोसाइटी स्थित अपने निवास से मसूरी रोड की तरफ सुबह टहलने के लिए निकले थे। वह घर से करीब 200 मीटर दूर पहुंचे तो मसूरी रोड की तरफ से आ रहीं दो तेज रफ्तार कार पास से गुजरीं। दोनों कार में बैठे युवक एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ गोलियां चला रहे थे। इसी दौरान एक गोली जोशी के सीने में जा लगी। गोली लगते ही वे सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन


पहले तो उनके साथियों को लगा कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा है लेकिन जब उनके कपड़े हटाकर देखा तो सीने में गोली लगने का पता चला। इसके बाद एक कार से उन्हें मैक्स अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वे मूल रूप से अल्मोड़ा के रहने वाले थे और तुलाज ग्रीन सोसाइटी के प्रेसीडेंट भी थे। ब्रिगेडियर जोशी के परिवार में एक बेटा-बेटी और बुजुर्ग पत्नी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये भी पढे़ं...Harish Rawat Interview: दल-बदल से आ रही अस्थिरता राज्य के लिए ठीक नहीं, हरदा ने चुनाव से दूरी की बताई वजह

घटना का कड़ा संज्ञान लिया गया है। एक पक्ष के आरोपियों को पकड़ लिया गया है, जबकि दूसरी कार में सवार आरोपी अभी फरार हैं। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं।
- प्रमेंद्र सिंह डोबाल, एसएसपी, देहरादून

रिटायर्ड ब्रिगेडियर के परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंचे कैबिनेट मंत्री

Retired Brigadier Shot While on Morning Walk Dehradun Crime news read All Updates in hindi
मंत्री गणेश जोशी परिजनों से की मुलाकात - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

चार आरोपी गिरफ्तार
पकड़े गए आरोपियों में दिल्ली के मोहन गार्डन, उत्तम नगर निवासी रोहित कुमार और पश्चिमी दिल्ली के अमर कॉलोनी मुडका नागलोई निवासी संदीप कुमार, बिहार के खगरिया निवासी मोहम्मद अखलाक उर्फ साबिर और देहरादून के रायपुर निवासी आदित्य चौधरी शामिल हैं। जबकि फरार आरोपी शांतनु त्यागी, कविश त्यागी, समीर चौधरी व वैभव की तलाश की जा रही है।

जेन-जी क्लब सील
पुलिस ने जेन-जी क्लब सील कर दिया है, आरोपी इसी क्लब से पार्टी कर निकले थे, उनकी क्लब मालिक-कर्मियों से ही मारपीट हुई थी। ये क्लब पहले भी सील हो चुका है।

कैबिनेट मंत्री ने जताया शोक
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी रोड स्थित मालसी क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना में रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मंत्री गणेश जोशी घटना के बाद मैक्स अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आरोपियों के खिलाफ शीघ्र और कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed