फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Restaurant owner beaten up for asking for food bill Dehradun News

Dehradun News: दुस्साहस... खाना खाया, बिल देने की बारी आई तो रेस्टोरेंट संचालक को पीट दिया, चार गिरफ्तार

Tue, 29 Oct 2024 10:14 AM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 29 Oct 2024 10:14 AM IST
सार

युवकों को दुस्साहस देखिए... पहले  रेस्टोरेंट में खाना खाया। और जैसे ही बिल देने की बारी आई। युवक मारपीट करने लगे।

विज्ञापन
Restaurant owner beaten up for asking for food bill Dehradun News
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

खाने का बिल मांगने पर चार युवकों ने रेस्टोरेंट संचालक को पीट दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने संज्ञान लेकर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपी हरियाणा के करनाल निवासी हैं।

विज्ञापन


एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि वीडियो वायरल होने के साथ ही होटल संचालक कुशाल सजवाण ने थाने आकर सूचना भी दी थी। उन्होंने बताया कि वहां पर पांच लोग आए थे। उन्होंने खाना खाया, उनसे बिल मांगा गया तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। रेस्टोरेंट में भी तोड़फोड़ की। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने सोमवार शाम को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: व्हिस्की, वोदका, रम को पीछे छोड़ बीयर से चढ़ा राजस्व, प्रदेश में में बीयर का उत्पादन और निर्यात बढ़ा
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों में अर्पण गोयल निवासी वकीलपुर सदर बाजार, तरुण कुमार निवासी आंबेडकर नगर सदर बाजार, जुगलकिशोर निवासी इंदिरा कॉलोनी सदर बाजार और गहुल निवासी गांधी चौक सदर बाजार, करनाल हरियाणा को फव्वारा चौक क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed