फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   restaurant caught fire.

पेट्रोल पंप के पास रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग

Sun, 22 Feb 2015 11:31 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 22 Feb 2015 11:31 AM IST
विज्ञापन
restaurant caught fire.

देहरादून में घंटाघर के पास स्थित पंजाब रेस्टोरेंट की दूसरी मंजिल पर रसोई की चिमनी में आग लगने से अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन


आग बढ़ती तो होता बड़ा हादसा
शनिवार को शाम लगभग चार बजे दमकल कर्मचारियों ने करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस तरह एक बड़ी अनहोनी टल गई। क्योंकि जहां पर आग लगी थी वहां गैस के नौ सिलेंडर रखे थे। इसके अलावा रेस्टोरेंट के एक तरफ पेट्रोल पंप और दूसरी तरफ जूते का शोरूम है। यदि आग बढ़ती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

शनिवार शाम पौने चार बजे पंजाब रेस्टोरेंट की दूसरी मंजिल पर बनी चिमनी से अचानक लपटें निकलने लगीं। रसोई भी चपेट में आ गई, इससे अफरातफरी मच गई। कर्मचारी जान बचाने के लिए निचले हिस्से की तरफ भाग आए। गनीमत रही कि घटना के वक्त कोई ग्राहक नहीं था।
विज्ञापन


कुछ ही देर में आग की लपटें बिल्डिंग से बाहर निकलने लगीं। इस बीच वहां देखने वालों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां पहुंची। ऊपरी हिस्सा संकरा होने के कारण आग बुझाने में काफी दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे-तैसे दूसरी मंजिल पर पहुंचकर पानी डाला गया। गनीमत रही कि स्टोर में रखे नौ गैस सिलेंडर चपेट में नहीं आए। दमकल कर्मियों ने बताया कि सही समय पर आग पर काबू पा लिया गया, इसीलिए ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।

चिमनी में जमे कार्बन से लगी आग
बताया जा रहा है कि आग रेस्टोरेंट की चिमनी में जमे कार्बन की वजह से लगी। चिमनी से धुआं निकलना शुरू हुआ तो कर्मचारी ने एग्जॉस्ट फैन चला दिया, जिससे आग बढ़ती चली गई।

पुलिस जारी करेगी नोटिस

अग्निकांड के बाद पुलिस पंजाब रेस्टोरेंट को नोटिस देने की तैयारी में है। धारा चौकी प्रभारी नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि रेस्टोरेंट का ऊपरी हिस्सा संकरा है। गनीमत रही कि जिस समय रेस्टोरेंट में आग लगी थी उस समय वहां कोई ग्राहक नहीं था। अन्यथा उनका निकलना मुश्किल हो जाता है। संबंधित विभागों को इस बाबत रिपोर्ट भेजने के साथ मालिक को नोटिस भेजा जा रहा हैं।


नहीं हो पाई किटी पार्टी

जिस समय रेस्टोरेंट में आग लगी वहां पर महिलाओं की किटी पार्टी चल रही थी। पंजाब ज्वेलर्स की ओर से आयोजित मासिक किटी पार्टी में करीब 50 महिलाएं मौजूद थीं। आग लगते ही इनमें अफरातफरी मच गई। सभी जैसे-तैसे रेस्टोरेंट से निकल कर बाहर आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed