Dehardun: मिक्सड लैंडयूज पर कोई समझौता नहीं करेंगे शहर के बाशिंदे, अमर उजाला संवाद में मास्टर प्लान पर चर्चा
अमर उजाला द्वारा आयोजित संवाद में शहरवासियों ने कहा कि मिक्स्ड लैंडयूज को लेकर अभी आम शहरियों ने अपना विरोध नहीं जताया तो आने वाले समय में यह बड़ा सिर दर्द बन जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मास्टर प्लान-2041 में शहर के बाशिंदों का सबसे बड़ा विरोध मिक्स्ड लैंडयूज को लेकर है। अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम में भी शहरवासी इस पर मुखर दिखे। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर आम सहमति बनाना संभव नहीं है। अगर मिक्स्ड लैंडयूज को लेकर अभी आम शहरियों ने अपना विरोध नहीं जताया तो आने वाले समय में यह बड़ा सिर दर्द बन जाएगा।
संवाद कार्यक्रम में मौजूद आर्किटेक्टों ने भी इसे गलत बताया। उधर, स्टेट टाउन प्लानर शशिमोहन श्रीवास्तव ने कहा कि एमडीडीए किसी नए क्षेत्र को मिक्स्ड लैंडयूज में शामिल नहीं करने जा रहा है, सिर्फ वही क्षेत्र मिक्स्ड लैंडयूज में शामिल किए गए हैं, जहां वास्तव में व्यावसायिक गतिविधियां हो रही है।
ये भी पढ़ें...Amar Ujala Samvad: राजधानी देहरादून में लगातार घटती जा रही कृषि भूमि ने बढ़ाई चिंता, पांच साल में 30 % हुई कम
मास्टर प्लान में मिक्स्ड लैंडयूज का मुद्दा अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम में प्रमुखता से शामिल रहा। समाजसेवी अनूप नौटियाल ने कहा कि मास्टर प्लान जटिल विषय है। इस पर आपत्ति और सुझाव दाखिल करने का समय बढ़ाया जाना चाहिए। 31 जुलाई तक मास्टर प्लान के ड्राफ्ट में आपत्ति दर्ज करने की सीमा बढ़ाई की जाए।