फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   reservation roster: Disabled issue solved, reservation for orphans matter not solve

आरक्षण रोस्टर का पेच: दिव्यांगों का मसला सुलझा, अनाथ बच्चों के आरक्षण में उलझा आयोग

Fri, 10 Jan 2020 12:06 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 10 Jan 2020 12:06 PM IST
सार

  • आरक्षण रोस्टर के कारण बार-बार वापस लौटाने पड़ रहे भर्ती प्रस्ताव 

विज्ञापन
reservation roster: Disabled issue solved, reservation for orphans matter not solve
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

समूह ‘ग’ पदों की सीधी भर्ती में एक के बाद एक आरक्षण रोस्टर का पेच फंस रहा है। दिव्यांगों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के आरक्षण रोस्टर का मामला हल होने के बाद अब अधीनस्थ सेवा चयन आयोग अनाथ बच्चों को पांच प्रतिशत आरक्षण देने के पेच में उलझा हुआ है। जिससे विभिन्न विभागों में रिक्त पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हो रही है। 

विज्ञापन


सीधी भर्ती में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण और दिव्यांगों को पांच प्रतिशत आरक्षण के अनुसार रोस्टर का मामला हल हो गया है। आयोग को विभागों से रिक्त पदों के प्रस्ताव आरक्षण रोस्टर के अनुरूप प्राप्त हो रहे हैं। लेकिन अब आयोग अनाथ बच्चों को पांच प्रतिशत आरक्षण देने में उलझ गया है। आयोग ने शासन से परामर्श मांगा है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को आरक्षण रोस्टर से भर्ती प्रक्रिया में आ रही दिक्कतों को लेकर सचिव कार्मिक भूपाल सिंह मनराल ने आयोग के साथ बैठक की। आयोग की ओर से अवगत कराया कि विभिन्न विभागों से करीब दो हजार से अधिक पदों के भर्ती प्रस्ताव मिले हैं। इनमें कई प्रस्ताव में आरक्षण के अनुसार रोस्टर लागू नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागों को प्रस्ताव वापस भेजने के बाद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और दिव्यांगों के आरक्षण रोस्टर पर नई सिरे से प्रस्ताव मिले हैं। लेकिन अनाथ बच्चों का आरक्षण पूर्व में प्रस्तावों पर भी लागू होगा या नहीं, इस पर संशय की स्थिति है। आयोग के सचिव संतोष बडोनी का कहना है कि अनाथ बच्चों के आरक्षण पर शीघ्र ही शासन की ओर से परामर्श मिलने के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।


आरक्षण रोस्टर से अटकी ये भर्ती

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पास वर्तमान में करीब दो हजार रिक्त पदों के प्रस्ताव हैं। इसमें विभिन्न विभागों में सहायक लेखाकार, वैयक्तिक सहायक, कनिष्ठ सहायक, शिक्षा विभाग में एलटी शिक्षक, वन विभाग में सर्वेयर, मानचित्रकार, सहायक कृषि विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, ग्राम्य विकास अधिकारी समेत अन्य रिक्त पद शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed