{"_id":"19ed3649af25b4944df7eecba3f39d65","slug":"reservation-in-promotion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइलों में उलझ कर रह गया प्रमोशन में आरक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइलों में उलझ कर रह गया प्रमोशन में आरक्षण
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 05 Mar 2015 08:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में पदोन्नति में आरक्षण लागू करने का मामला फाइलों में उलझ गया है। आरक्षण के मसले पर गठित इरशाद आयोग का कार्यकाल 28 फरवरी को पूरा हो चुका है, लेकिन इसकी रिपोर्ट का कुछ पता नहीं है।
विज्ञापन
उत्तराखंड अनुसूचित जाति-जनजाति इंप्लाइज फेडरेशन ने इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए आंदोलन का ऐलान किया है।
फेडरेशन पदाधिकारियों की बैठक में कहा गया कि पांच सितंबर 2012 में तीन महीने के लिए इरशाद आयोग का गठन किया गया था। अब तक आठ बार इसका कार्यकाल बढ़ाया जा चुका है।
विज्ञापन
एससी-एसटी इंप्लाइज फेडरेशन करेगी आंदोलन
प्रदेश अध्यक्ष करमराम ने कहा कि अब 28 फरवरी को कार्यकाल समाप्त हो चुका है, लेकिन रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की जा रही। बताया कि प्रदेश में बैकलॉग के 13.5 हजार पद खाली हैं।
विज्ञापन
शिक्षा, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, ऊर्जा विभाग सहित विभिन्न विभागों में एससी-एसटी कर्मचारियों के प्रमोशन रुके हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस मसले पर जल्द प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा।