फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rescue of trekker trapped in Pandavasera by army helicopter, taken to hospital for treatment

Pandav Sera Track : सेना के हेलीकॉप्टर की मदद से किया गया फंसे ट्रैकर्स और पोर्टर का रेस्क्यू, ITBP के अस्पताल में भर्ती

Mon, 30 May 2022 11:10 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 30 May 2022 11:10 AM IST
सार

द्वितीय केदार मद्महेश्वर से पांडव सेरा ट्रैक पर गए चार ट्रैकर फंस गए थे। ट्रैकर के साथ रांसी गांव के तीन पोर्टर (कुली) भी थे। एसडीआरएफ की टीम का ट्रैकर से संपर्क हो गया था, लेकिन खराब मौसम के कारण रविवार को ट्रैकर तक टीम नहीं पहुंच पा रही थी। 

विज्ञापन
Rescue of trekker trapped in Pandavasera by army helicopter, taken to hospital for treatment
ट्रेकर का रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रप्रयाग जिले के पांडव सेरा ट्रैक पर फंसे चार ट्रैकर्स और उनके साथ ही लापता हुए तीन पोर्टर का आज सुबह सेना के हेलीकॉप्टर की मदद से रेस्क्यू किया गया।  सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रेकर, पोर्टर को गौचर हवाई पट्टी लाया गया है। जहां आईटीबीपी के अस्पताल में उपचार चल रहा है। ट्रेकर, पोर्टर कोल्ड इंजरी से पीड़ित हैं।

विज्ञापन

 

बता दें कि द्वितीय केदार मद्महेश्वर से पांडव सेरा ट्रैक पर गए चार ट्रैकर फंस गए थे। ट्रैकर के साथ रांसी गांव के तीन पोर्टर (कुली) भी थे। एसडीआरएफ की टीम का ट्रैकर से संपर्क हो गया था, लेकिन खराब मौसम के कारण रविवार को ट्रैकर तक टीम नहीं पहुंच पा रही थी। शनिवार दोपहर तीन बजे राज्य आपदा बचाव बल (एसडीआरएफ) जिला नियंत्रण रुद्रप्रयाग कक्ष को सूचना मिली कि पांडव सेरा ट्रैक पर चार ट्रैकर्स तीन पोर्टरों के साथ ट्रैकिंग के दौरान रास्ते से भटक गए हैं। बताया गया कि इन ट्रैकर्स की लोकेशन का पता नहीं चल पा रहा और इनके पास खाने-पीने की भी कोई सुविधा नहीं है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Somvati Amavasya 2022: आस्था, भक्ति और विश्वास का अनूठा संगम, श्रद्धालुओं ने किया स्नान, तस्वीरों में देखें गंगा घाटों का ये नजारा
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस पर एसडीआरएफ के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) रिद्विम अग्रवाल ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रैकर के रेस्क्यू के लिए नागरिक उड्डयन विभाग से चॉपर उपलब्ध कराने को कहा। एसडीआरएफ के सेनानायक मणिकांत मिश्रा के दिशा-निर्देशन में शाम चार बजे हाई एल्टीट्यूड रेस्क्यू दल जरूरी उपकरणों के साथ मौके के लिए रवाना हुआ। शाम पांच बजे चॉपर अगस्त्यमुनि पहुंचा और यहां से पांडव सेरा ट्रैक के लिए रवाना हुआ। आज सोमवार सुबह टीम को ट्रैकर्स तक पहुंचने में कामयाबी मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed