{"_id":"7b3a238be8edd8f9ff4f0c6b1cbff057","slug":"republic-day-rehearsal-in-doon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देखिए, गणतंत्र दिवस पर दून का 'टाइमटेबल'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देखिए, गणतंत्र दिवस पर दून का 'टाइमटेबल'
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 24 Jan 2015 02:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान शहर में कड़े सुरक्षा प्रबंध रहेंगे। वैसे तो खुफिया विभाग की तरफ से कुछ खास इनपुट न मिलने का दावा किया गया है, लेकिन शनिवार शाम से सतर्कता बढ़ाने की रणनीति बनाई गई है।
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पुष्पक ज्योति ने बताया कि चौबीस घंटे पहले आसारोडी, प्रेमनगर, भानियावाला, जोगीवाला, सहस्त्रधारा क्रासिंग आदि इलाकों में बैरियर लगाकर चेकिंग की जाएगी। खासतौर से माल और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में सतर्कता बढ़ाने के साथ होटल, लॉज, धर्मशाला, सिनेमाओं में चेकिंग अभियान चलाने केलिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि शनिवार को परेड का रिहर्सल किया जाएगा।
विज्ञापन
इतना रहेगा पुलिस बल
पुलिस परेड को सकुशल संपन्न कराने के लिए 3 पुलिस अधीक्षक, 5 पुलिस उपाधीक्षक, 4 निरीक्षक, 40 उप निरीक्षक, 115 कांस्टेबल, 35 महिला कांस्टेबल तैनात रहेंगे। एक कंपनी पीएसी के साथ बम निरोधक दस्ता और खुफिया विभाग की टीम सादी वर्दी में रहेगी।
विज्ञापन
परेड ग्राउंड में बनेंगे तीन द्वार
पुलिस परेड में आने वाले लोगों के तीन द्वार बनाए जाएंगे। हर किसी को एंटी सबोटाज चेकिंग के बाद ही अंदर आ पाएंगे। वीआईपी गेट अलग से रहेगा। जनता के वाहनों की पार्किंग परेड ग्राउंड में की जाएगी।
यह रहेगा यातायात डायवर्ट प्लान
रूट नंबर 2 के विक्रम करनपुर चौक से आगे नहीं जा सकेंगे।
रूट नंबर तीन के विक्रम एमकेपी चौक से दून चौराहे से होते हुए हरिद्वार रोड से वापस होंगे।
रूट नंबर 5, 8 और 10 के विक्रम प्रिंस चौक से दर्शन लाल चौक होते हुए पुन: प्रिंस चौक से वापस जाएंगे।