फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   republic day celebration in dehradun.

महामहिम ने फहराया तिरंगा, दिया बधाई संदेश

Mon, 26 Jan 2015 11:06 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 26 Jan 2015 11:06 AM IST
विज्ञापन
republic day celebration in dehradun.

66वें गणतंत्र दिवस के मौके पर सोमवार को उत्तराखंड के नए राज्यपाल केके पॉल ने तिरंगा फहराकर प्रदेशवासियों को बधाई संदेश दिया। इस मौके पर राज्यपाल ने राजभवन के सभी कर्मचारियों के मिष्टान वितरित किया।

विज्ञापन


इसके साथ ही गणतंत्र दिवस पर सुबह चार घंटे परेड ग्राउंड के आसपास सख्त सुरक्षा रही। पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने शहर की भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। परेड मैदान में गणतंत्र दिवस की परेड और रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसे देखते हुए सुबह 7.30 बजे से 11.30 बजे तक ग्राउंड के चारों तरफ का ट्रैफिक बंद रहेगा। मैदान के आसपास ऊंची इमारतों पर पुलिस तैनात की गई है। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉयड समेत पुलिस बल परेड ग्राउंड के चारों तरफ तैनात रहेगा। आतंकी धमकियों के मद्देनजर इस बार पुलिस ने पूरे जिले में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामान्य लोगों का प्रवेश गेट नंबर दो
परेड मैदान में प्रवेश के लिए तीन गेट बनाए गए हैं, जिसमें सघन चेकिंग के बाद प्रवेश मिलेगा। एक नंबर गेट से ए, बी और सी पास धारक जाऐंगे, ए पास धारक में मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, मंत्रीगण, सांसद, विधायक, बी पासधारकों में उत्तराखंड शासन के अधिकारी एवं उनके परिजन, न्यायमूर्ति, न्यायिक अधिकारीगण, सी पास धारकों में सेनाधिकारी व उनके परिजन शामिल हैं।

गेट नंबर तीन से डी पास धारकों में स्वतंत्रता सेनानी, शहीदों के परिजन, ई पास धारकों में मीडियाकर्मी और एफ पासधारकों में अन्य अतिथि प्रवेश करेंगे। सामान्य जनता के लिए गेट नंबर दो से प्रवेश होगा।

यहां खड़ा करें वाहन

आम लोगों के लिए पार्किंग की व्यवस्था पवेलियन ग्राउंड में की गई है। ए, बी और सी श्रेणी के पास धारक वाहन स्वामियों को वाहन परेड ग्राउंड की पानी की टंकी के पास पार्क करने के लिए व्यवस्था की गई है। डी, ई और एफ श्रेणी वाले पासधारकों के वाहन रेंजर्स कॉलेज के ग्राउंड में पार्क किए जाएंगे।

यह होगा रूट
कार्यक्रम के दौरान रूट नंबर दो (रायपुर- परेड ग्राउंड) के विक्रम करनपुर से आगे नहीं जाएंगे। रूट नंबर तीन (धर्मपुर- परेड ग्राउंड) के विक्रम एमकेपी चौक से दून चौराहा होते हुए हरिद्वार रूट से वापस होंगे।

रूट नंबर पांच (आईएसबीटी), रूट आठ (दर्शनलाल) और 10 (परेड ग्राउंड- प्रिंस चौक-प्रेमनगर) के विक्रम प्रिंस चौक से दर्शन लाल चौक होते हुए फिर प्रिंस चौक से वापस जाएंगे। एसपी ट्रैफिक प्रदीप कुमार राय ने बताया कि रूट डायवर्जन प्लान सुबह साढ़े सात से कार्यक्रम की समाप्ति तक प्रभावी रहेगा।

यहां रहेगा बैरिकेडिंग
दर्शनलाल चौक, त्रिमूर्ति चौक, कनक चौक, लैंसडाउन चौक, विकास भवन, कान्वेंट मोड़, डॉ मनोज गुप्ता नर्सिंग होम चौराहा। इन स्थानों पर पुलिस कर्मी बैरिकेडिंग लगाकर चेकिंग करेंगे। राजधानी की सीमाओं में प्रवेश पर भी सघन चेकिंग होगी।

राज्यपाल लेंगे सलामी
कड़ी सुरक्षा के बीच परेड की सलामी प्रदेश के राज्यपाल केके पॉल लेंगे। परेड संपन्न होने से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत स्वतंत्रता सेनानियों से मिलेंगे और उन्हें समान पत्र प्रदान करेंगे। एसएसपी पुष्पक ज्योति ने बताया पूरी तैयारी कर ली गई है। सभी की जिम्मेदारी तय कर दी गई है।

ऊंची इमारतों पर भी तैनात रहेगी पुलिस
कार्यक्रम की सुरक्षा में तीन एसपी, पांच डीएसपी, चार निरीक्षक, 40 दारोगा, 150 सिपाही, 35 महिला सिपाही, एक कंपनी पीएसी की ड्यूटी लगाई गई है।

परेड ग्राउंड के आसपास स्थित ऊंची इमारतों व आसपास स्थित पानी की टंकियों समेत बीएसएनएल टावर, खेल कार्यालय की छतों पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। सूत्रों के अनुसार, ऊंची इमारतों पर स्नाइपर भी तैनात किए जाएंगे।

झांकियों के प्रदर्शन के लिए 20 मिनट
डीएम रविनाथ रमन ने रविवार को परेड ग्राउंड पहुंचकर गणतंत्र दिवस कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को कार्यक्रम में अतिथियों के आने तथा बैठने की व्यवस्था प्रोटोकाल के अनुसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


उन्होंने कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाली विभिन्न विभागों की झांकियों के प्रदर्शन के लिए लगभग 20 मिनट का समय निर्धारित किया। कार्यक्रम स्थल को अधिक समतल बनाने के लिए उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।

निरीक्षण के दौरान सीडीओ आलोक कुमार पांडेय, एडीएम (ए) झरना कमठान, सिटी मजिस्ट्रेट ललित नारायण मिश्र समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed