फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Republic Day 2024 Uttarakhand 35 sarpanches of border districts will Attend parade in delhi

Republic Day 2024: उत्तराखंड के सीमांत जिलों के 35 सरपंच बनेंगे कर्तव्य पथ पर परेड के साक्षी, बने खास मेहमान

Wed, 24 Jan 2024 08:12 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 24 Jan 2024 08:12 PM IST
सार

उत्तराखंड के सीमांत जिलों के 23 उप सरपंचों को भी कर्तव्य पथ पर आमंत्रित किया है। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, महिला स्वयं सहायता समूह, किसान उत्पादन संगठन आदि योजनाओं के लाभार्थियों को भी आमंत्रित किया गया है।

विज्ञापन
Republic Day 2024 Uttarakhand 35 sarpanches of border districts will Attend parade in delhi
गणतंत्र दिवस पर परेड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तराखंड के सीमांत जिले चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ के 35 सरपंच अपने पति व पत्नी के साथ 26 जनवरी को देश के 75वें गणतंत्र दिवस परेड के साक्षी बनेंगे। इस खास मौके पर केंद्र सरकार ने सीमांत क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए चलाई जा रही वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत आने वाले गांवों के सरपंचों को कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाली परेड पर विशेष तौर पर आमंत्रित किया है। उत्तराखंड के सीमांत जिलों के 23 उप सरपंचों को भी कर्तव्य पथ पर आमंत्रित किया है। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, महिला स्वयं सहायता समूह, किसान उत्पादन संगठन आदि योजनाओं के लाभार्थियों को भी आमंत्रित किया गया है।

विज्ञापन


सीमांत जिले चमोली के नीति गांव की सरपंच हेमलता राणा गणतंत्र दिवस की परेड के आमंत्रण पर खासी उत्साहित हैं। इस आमंत्रण के लिए उन्होंने व उनके पति मुकेश राणा ने केंद्र सरकार का आभार जताया। चमोली के माणा गांव से आमंत्रित सरपंच पितांबर सिंह भी इस आमंत्रण से खुश हैं। वह अपनी पत्नी गायत्री देवी के साथ 26 जनवरी की परेड व कार्यक्रम देखने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है जब देश के सीमांत जिलों के गांवों के सरपंचों और उपसरपंचों को गणतंत्र दिवस परेड के कार्यक्रम देखने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वाइब्रेंट विलेज स्कीम से सीमांत क्षेत्रों के विकास के लिए सरकार बेहतरीन प्रयास कर रही है।

विज्ञापन

उत्तरकाशी जिले के मुखवा गांव की सरपंच शिवकला देवी अपने पति संजय सिंह के साथ गई हैं। उन्होंने कहा कि वह परेड कार्यक्रम देखने के लिए उत्साहित हैं। धराली गांव की सरपंच प्रभा देवी और उनके पति प्रदीप सिंह भी परेड के देखने के लिए आमंत्रित हैं। प्रदीप ने कहा कि वह परेड के दौरान भारत की विभिन्न संस्कृतियों, विकास और शौर्या को साक्षात रूप से देख पाएंगे। पिथौरागढ़ के गुंजी गांव के सरपंच सुरेश सिंह भी परेड कार्यक्रम देखने के लिए कर्तव्य पथ पर आमंत्रित हैं। उन्होंने कहा कि ये एक बेहतरीन प्रयास है। पिथौरागढ़ के कुटी गांव के सरपंच धर्मेंद्र कुतियाल और डुकतु गांव के प्रधान विरेंद्र दुकताल भी परेड कार्यक्रम में आमंत्रण मिलने पर उत्साहित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed