फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Report on Crop Damage Caused by Hailstorm and Rain Prepared

Dehradun News: ओलावृष्टि और बारिश से फसल नुकसान की रिपोर्ट तैयार

Mon, 20 Apr 2026 07:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 07:57 PM IST
विज्ञापन
Report on Crop Damage Caused by Hailstorm and Rain Prepared
- टिहरी और ऊधमसिंह नगर जिले में 23 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फसल क्षति हुई
विज्ञापन

- अभी उद्यान विभाग की रिपोर्ट नहीं हुई तैयार
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। राज्य में बीते दिनों बारिश और ओलावृष्टि से दो जिलों में फसल को नुकसान हुआ है। इस संबंध में राजस्व विभाग और कृषि विभाग ने संयुक्त सर्वे किया है। वहीं, अभी उद्यान विभाग के क्षति के आकलन का काम पूरा नहीं हो सका है।
इस महीने के शुरुआत में बारिश, बर्फबारी हुई थी। इससे फसल को क्षति पहुंची थी। इसके बाद कृषि और उद्यान विभाग ने क्षति के आकलन को लेकर सर्वे कराने का फैसला किया गया था। इस संबंध में कृषि निदेशक दिनेश कुमार ने बताया कि दो जिलों में नुकसान हुआ है। रबी फसल में में मुख्य रूप से गेहूं को लगाया गया। इसमें ऊधम सिंह नगर जिले के गदरपुर क्षेत्र में 15.07 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फसल को नुकसान हुआ है, इसमें 33 प्रतिशत से अधिक क्षति 10.95 हेक्टेयर में हुई है। टिहरी जिले के जौनपुर ब्लॉक में 7.40 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फसलों को क्षति पहुंची है। इसमें 33 प्रतिशत से अधिक नुकसान 5.06 हेक्टेयर क्षेत्रफल में हुआ है।
विज्ञापन

--
33 प्रतिशत से अधिक क्षति के मामलों में मिलता मुआवजा

देहरादून। अधिकारियों के अनुसार 33 प्रतिशत से अधिक क्षति के मामलों में आपदा प्रबंधन विभाग के माध्यम से मुआवजा मिलता है। इसके लिए राजस्व और कृषि विभाग की संयुक्त रिपोर्ट जिला प्रशासन के माध्यम से आपदा प्रबंधन विभाग को भेजी जाती है। फिर आपदा प्रबंधन विभाग के माध्यम से तय मानकों के अनुसार राशि जारी जिले को भेजी जाती है। इसमें सिंचित क्षेत्र में 17 हजार प्रति हेक्टेयर मिलता है। वहीं, उद्यान विभाग का क्षति आकलन का काम पूरा नहीं हो सका है। उद्यान विभाग के उप निदेशक रतनलाल ने बताया के सर्वे का काम चल रहा है, जल्द रिपोर्ट आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed