फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   report of food sample taken in Holi last year has now come, sample failed

पिछले साल होली में लिए गए खाद्य पदार्थ के सैंपल की रिपोर्ट अब आई, सैंपल फेल

Tue, 25 Feb 2020 12:06 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 25 Feb 2020 12:06 PM IST
सार

  • पिज्जा हट को दिया गया था सैंपल को केंद्रीयकृत प्रयोगशाला से जांच कराने का समय

विज्ञापन
report of food sample taken in Holi last year has now come, sample failed
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

खाद्य पदार्थ का सैंपल फेल होने पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मलकपुर चुंगी स्थित पिज्जा हट के खिलाफ एडीएम कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


यह सैंपल पिछले साल होली के सीजन में लिया गया था, जिसकी जांच रिपोर्ट रुद्रपुर स्थित लैब से अब आई है। बता दें कि राज्य में एक ही लैब होेने के कारण खाद्य पदार्थों की सैंपल की रिपोर्ट में काफी समय लग जाता है और तब तक मिलावटखोर चांदी काटते हैं।
विज्ञापन


रुड़की के खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि पिछले साल होली के सीजन में अभियान चलाकर विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए थे। एक सैंपल मलकपुर चुंगी स्थित पिज्जा हट से भी लिया गया था, जो पिज्जा में डाले जाने वाले एक पदार्थ का था। सैंपल लेकर जांच के लिए रुद्रपुर स्थित लैब में भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सैंपल की रिपोर्ट आ गई है, जिसमें खाद्य पदार्थ मानकों पर खरा नहीं उतरा। उन्होंने बताया कि इसके बाद पिज्जा हट को नियमानुसार केंद्रीयकृत प्रयोगशाला में दोबारा जांच कराने का समय दिया गया था, लेकिन पिज्जा हट ने इसमें दिलचस्पी नहीं दिखाई। इस पर एडीएम कोर्ट में पिज्जा हट के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।

दुकानों पर छापा मारकर लिए चार सैंपल

होली करीब आने के साथ ही मिलावटी खाद्य पदार्थों पर नकेल कसने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट हो गया है। सोमवार को विभागी अधिकारियों ने दो स्थानों पर छापा मारकर दूध, छाछ और पनीर के चार सैंपल लिए और जांच को प्रयोगशाला भेज दिया। अधिकारियों के अनुसार, जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सोमवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बीएसएम चौक और ईदगाह स्थित दुकान पर छापा मारा। इस दौरान दोनों जगहों से कुल चार सैंपल लिए गए। इसमें दो सैंपल दूध, एक पनीर और एक छाछ का है। खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मचा गया। कई दुकानदार दुकानों के शटर गिराकर फरार हो गए।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि सैंपल को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। टीम में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरएस पाल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप मिश्रा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी कपिल देव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed