फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   renovation of Kedarnath and badrinath

...तो क्या नहीं हो पाएगा केदारनाथ का जीर्णोद्धार

Sun, 23 Feb 2014 01:13 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 23 Feb 2014 01:13 PM IST
विज्ञापन
renovation of Kedarnath and badrinath

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की बैठक में 22 करोड़ रुपए के बजट को मंजूरी मिली है। इनमें 16 करोड़ का प्रावधान बदरीनाथ, जबकि छह करोड़ का प्रावधान केदारनाथ मंदिर के लिए किया गया है।

विज्ञापन


150 मीटर के दायरे में निर्माण कार्य नहीं
इनसे यहां पूजा खर्च, वैतनिक व्यय के साथ ही मंदिर परिसर में निर्माण, जीर्णोद्धार कार्य प्रस्तावित हैं।

बदरीनाथ तो ठीक, लेकिन आपदा का जख्म खाए केदारनाथ में यह कार्य कैसे कराए जाएंगे यह बड़ा सवाल है। क्योंकि इसके 150 मीटर के दायरे में निर्माण कार्य नहीं हो सकता। न ही विशेषज्ञों के सलाह बगैर जीर्णोद्धार।
विज्ञापन


पढ़ें, खुद जानिए वोटर लिस्ट में नाम हैं या नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति के बजट पर गौर करें तो टूट-फूट को ठीक करने के लिए तकरीबन 20 लाख रुपए का बजट है। वाडिया हिमालयन भू-विज्ञान संस्थान के विशेषज्ञ डॉ. डीपी डोभाल मलबे से छेड़-छाड़ न किए जाने की बात दोहरा चुके हैं।


निर्माण पर प्रतिबंध
भारतीय भू सर्वेक्षण ने भी अपनी रिपोर्ट में एक निश्चित दायरे में निर्माण पर प्रतिबंध की बात की है।

पढ़ें, तो क्या टल सकते हैं पंचायत चुनाव!

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के दून सर्किल के अधीक्षण पुरातत्वविद् अतुल भार्गव खुद बगैर विशेषज्ञ सलाह जीर्णोद्धार कार्य निषिद्ध होने की बात कहते हैं, ऐसे में मंदिर समिति किस तरह प्रस्तावित कार्यों को अंजाम देगी, किस तरह इस बजट का उपयोग करेगी, यह सवाल है।

पढ़ें, कहीं देखी है कुदरत के साथ ऐसी कदमताल

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि बजट में किसी नई योजना के लिए प्रावधान नहीं किया गया है।

पढ़ें, राहुल की रैली में 'फर्जीवाड़ा' कर रहे कांग्रेसी नेता

केदारनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार पूर्व से तय है। बीते साल दोनों मंदिरों के लिए 25 करोड़ का बजट था, लेकिन पैसा पूरा न मिल पाने की वजह से कार्य पूरे नहीं हो पाए। छूटे कार्य ही वर्तमान बजट से पूरे किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed