फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Remove garbage, otherwise remove yourself

कूड़ा हटाओ, नहीं तो खुद हट जाओ

Thu, 29 Aug 2019 01:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
Remove garbage, otherwise remove yourself
स्थानीय लोगों की शिकायत पर मेयर सुनील उनियाल गामा ने बुधवार को नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय समेत अन्य अधिकारियों के साथ शीशमबाड़ा स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान प्लांट पर कूड़े के ढेर देख उन्होंने सख्त नाराजगी जताई। साथ ही कंपनी के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि कूड़ा हटाओ, नहीं तो खुद हट जाओ।
विज्ञापन

मेयर गामा ने कंपनी के अधिकारियों को डांट लगाते हुए जल्द उसके निस्तारण की बात कही। कहा कि जनता का हित सर्वोपरि है। कूड़े का निस्तारण नहीं होता है तो निगम कंपनी के साथ अनुबंध खत्म कर देगा। साथ ही कंपनी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी करेगा। इस दौरान सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कैलाश जोशी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आज कारगी में होगा इको एंजाइम का छिड़काव
कारगी चौक के पास मौजूद कूड़ा ट्रांसफर सेंटर पड़ने वाले कूड़े पर आज इको एंजाइम का छिड़काव किया जाएगा। मेयर ने बताया कि इको एंजाइम के छिड़काव से कूड़े से उठने वाली दुर्गंध दूर हो जाती है। बताया कि लोगों की शिकायत आ रही है कि कूड़ा ट्रांसफर सेंटर पर कूड़े की बदबू के चलते वहां से निकलना तक दूभर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed