Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Remembering the brave woman on Shakti Diwas at MKP PG College

Dehradun News: एमकेपी पीजी कॉलेज में शक्ति दिवस पर वीरांगना का स्मरण

Thu, 19 Nov 2026 08:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 08:22 PM IST
विज्ञापन
Remembering the brave woman on Shakti Diwas at MKP PG College
देहरादून। एमकेपी पीजी कॉलेज में रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर शक्ति दिवस का आयोजन किया गया। बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में कॉलेज की प्राचार्य डॉ. ममता सिंह ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई का साहस और युद्ध कौशल आज भी महिलाओं के लिए प्रेरणा है। उन्होंने साबित किया कि दृढ़ इच्छाशक्ति और हौसले के आगे बड़ी से बड़ी चुनौती छोटी पड़ जाती है।
विज्ञापन

कहा कि रानी लक्ष्मीबाई ने अपने शौर्य और युद्ध कौशल से वीरता के ऐसे प्रतिमान स्थापित किए, जो आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने कविता की पंक्तियों रानी मर्दानी मत बोलो, रानी तो स्वयं भवानी थी के माध्यम से वीरांगना के व्यक्तित्व को रेखांकित किया। कार्यक्रम में डाॅ. आरती सिसौदिया, डाॅ. अलका मोहन शर्मा, पूनम सिंह, डाॅ. मुकेश बाला, डाॅ. प्रमिला कुंवर, डाॅ. शारदा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed