{"_id":"61c0a79d926b1554c60f74e5","slug":"relatives-of-a-couple-who-returned-from-kuwait-infected-with-omicron-in-delhi-samples-sent-for-genome-sequencing","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: ओमिक्रॉन की चपेट में बुजुर्ग दंपती, संक्रमित परिजन से मिलकर आए थे, जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: ओमिक्रॉन की चपेट में बुजुर्ग दंपती, संक्रमित परिजन से मिलकर आए थे, जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए सैंपल
Mon, 20 Dec 2021 09:26 PM IST
सुशील कुमार
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: सुशील कुमार
Updated Mon, 20 Dec 2021 09:26 PM IST
सार
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज उप्रेतीने बताया कि चूंकि यह लोग ओमिक्रॉन संक्रमित के संपर्क में आए हैं, इसलिए जिस अपार्टमेंट में रह रहे हैं उसे कंटेनमेंट जोन घोषित करने के लिए जिला प्रशासन को संस्तुति भेज दी गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुवैत से लौटे देहरादून के एक दंपती के तीन परिजन दिल्ली में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित मिले हैं। उनसे मिलकर देहरादून लौटे सीनियर सिटीजन दंपती का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सैंपल आरटीपीसीर जांच के लिए भेजा गया। जांच में दोनों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज उप्रेती ने बताया कि दंपती से जब उनकी ट्रेवल्स हिस्ट्री पूछी गई तो उन्होंने बताया कि वह परिवार से मिलने दिल्ली गए थे।
विज्ञापन
दिल्ली में उनके परिवार के तीन सदस्यों को ओमिक्रॉन संक्रमण पुष्टि हुई है। इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दिल्ली में संबंधित क्षेत्र के स्वास्थ्य अधिकारियों से संपर्क किया और दंपती का कोरोना जिनोम सिक्वेंसिंग की जांच के लिए सैंपल राजकीय दून मेडिकल कॉलेज पटेलनगर की वायरोलॉजी लैब भेजा गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज उप्रेतीने बताया कि चूंकि यह लोग ओमिक्रॉन संक्रमित के संपर्क में आए हैं, इसलिए जिस अपार्टमेंट में रह रहे हैं उसे कंटेनमेंट जोन घोषित करने के लिए जिला प्रशासन को संस्तुति भेज दी गई है। साथ ही कोरोना संक्रमित दंपती के संपर्क में आए लोगों को भी ट्रेस किया जा रहा है।
विज्ञापन
वहीं, इंग्लैंड से लौटी एक महिला कोरोना संक्रमित पाई गई है। स्वास्थ्य विभाग ने घर को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बना दिया है और जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए सैंपल दून मेडिकल कॉलेज को भेजा गया है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. राजीव दीक्षित ने बताया कि महिला पिछले 11 दिसंबर को यहां लौटी थी। 14 दिसंबर को वह एक निजी लैब में जांच कराने को संक्रमित पाई गई। उनकी जांच दून मेडिकल कॉलेज में कराई गई। जिसमें वह फिर से संक्रमित मिली है। अब उनका सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है। ताकि वैरिएंट का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन