'मौत' के बीच रहने को मजबूर हैं ये गांव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारनाथ आपदा का दंश झेल रहे उत्तराखंड के अति संवेदनशील 337 गांवों अभी भी मौत के बीच रहने को मजबूर हैं। इनका पुनर्वास कब तक होगा यह सरकार को भी नहीं पता।
पढ़ें, आम आदमी के हक से मंत्रीजी के पति व बेटे की जेब हरी
हाल यह है कि अभी तक 158 गांवों का ही सर्वे हो पाया है। अलबत्ता सरकार इन गावों के लिए अभी पैसे का इंतजाम भी नहीं कर पाई है।
पढ़ें, जल्दी करें, एम्स को चाहिए 672 डॉक्टर
विधायक महावीर रांगड़ के सवाल के जवाब में कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने स्वीकार किया कि प्रदेश में 337 गांव आपदा के लिहाज से अति संवेदनशील हैं।
पढ़ें, हाइब्रिड बीज से गेहूं की जगह उग आई 'खतरनाक' घास
ये वे गांव हैं जिनको संवेदनशील मान लिया गया है। इनमें से कुल 158 गांवों का ही सर्वे हो पाया है। सरकार की कोशिश पहले चरण में अति संवदेनशील गांवों को विस्थापित करने की है।
कोई समयसीमा तय नहीं
इसी तरह मदन कौशिक की ओर से उठाए गए सवाल के जवाब में कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि संवेदनशील गांवों को विस्थापित करने के लिए कोई समयसीमा तय नहीं की गई है।
पढ़ें, चुनाव ड्यूटी ने अफसरों को कर दिया पैदल
पुनर्वास नीति के तहत ऐसे सभी गांवों की रिपोर्ट तैयार करने के आदेश जिलाधिकारियों को दिए गए हैं। यह भी स्वीकार किया गया कि पुनर्वास के लिए अभी सरकार के पास पैसे नहीं हैं। केंद्र से धन उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया है।
अभी जमीन तक तय नहीं
मंत्री के इस जवाब से जाहिर है कि आपदा से जूझ रहे गांवों के विस्थापन का मामला अभी अधर में है।
पढ़ें, आम आदमी के हक से मंत्रीजी के पति व बेटे की जेब हरी
पुनर्निर्माण के काम को जल्द से जल्द पूरा करने का दावा कर रही सरकार अभी यह तय नहीं कर पाई है कि गांवों का विस्थापन होगा कब तक।
पढ़ें, जल्दी करें, एम्स को चाहिए 672 डॉक्टर
गांवों के विस्थापन के लिए अभी जमीन भी तय नहीं हो पाई है। प्रभावित गांवों के सर्वे का काम भी अभी अधूरा पड़ा है।
पुनर्वास में कम नही हैं पेंच
सदन में पुनर्वास में आ रहे पेंच की पहली जानकारी केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत ने दी। शैलारानी के मुताबिक सेमी गांव के लोगों के लिए 17 नाली जमीन प्रस्तावित की गई थी।
पढ़ें, हाइब्रिड बीज से गेहूं की जगह उग आई 'खतरनाक' घास
इस दौरान गांव की परंपरा के तहत इस नई जमीन की मिट्टी ज्योतिषियों को दिखाई गई । उन्होंने कहा कि इस मिट्टी पर बसने वाले लोगों का वंश नहीं चलेगा। अब गांव के लोग नई जगह पर बसने को तैयार नहीं हैं।
पढ़ें, चुनाव ड्यूटी ने अफसरों को कर दिया पैदल
गुप्तकाशी से कुछ दूरी पर बसे सेमी गांव का हाल यह है कि वहां मकान धंस रहे हैं और लोगों को तंबुओं में रहना पड़ रहा है।