फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Registry tax grabbed 27 lakh rupees from fake documents

Dehradun News: फर्जी दस्तावेजों से रजिस्ट्री कर हड़प लिए 27 लाख रुपये

Wed, 30 Nov 2022 07:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 30 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Registry tax grabbed 27 lakh rupees from fake documents
जमीन के फर्जीवाड़े में एक व्यक्ति से 27 लाख रुपये हड़प लिए गए। आरोपियों ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमीन की रजिस्ट्री की थी। धोखाधड़ी का पता उन्हें उस वक्त लगा जब वह प्लॉट पर बाउंड्री वॉल लगाने गए।
विज्ञापन

प्रेमनगर थाने के इंस्पेक्टर प्रदीप बिष्ट ने बताया कि क्षेत्रीय निवासी वीरेंद्र सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है। जिस पर अजय कुमार निवासी गोहना जौली सोनीपत हरियाणा, संजीव गुप्ता निवासी अज्ञात, ऋषि चौहान निवासी लक्ष्य विहार कौलागढ़, अनिल उर्फ पहलवान निवासी प्रेमनगर, चंदन व अन्य अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। वीरेंद्र सिंह का ठाकुरपुर रोड पर प्लॉट व दुकान है। आरोप है कि गत 24 सितंबर को उनके पास उक्त लोग आए। बताया कि उनके प्लॉट के बगल का प्लॉट बिकाऊ है। पीड़ित ने खरीदने की बात की। आरोपियों ने फर्जीवाड़ा कर उक्त प्लॉट की रजिस्ट्री कर दी और 27 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद पीड़ित को फर्जीवाड़े का पता लगा। तब से आरोपी फरार हैं। मा.सि.रि.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed